..................... R Madhavan | Jodi Breakers | Heartbreakers | Bipasha Basu | आर माधवन | जोड़ी ब्रेकर्स | हार्टब्रेकर्स | बिपाशा बसु - Hindi Filmibeat

चोरी के आरोप से नाराज है माधवन

अभिनेता आर माधवन बिपाशा बसु के साथ आने आने वाली फिल्म जोड़ी ब्रेकर्स पर बेल्जियम की फिल्म हार्टब्रेकर्स के भारतीय वितरकों द्वारा लगाए गए साहित्यिक चोरी के आरोपों से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं।

माधवन ने कहा कि वे हमारी फिल्म की कहानी पढ़ें और उसमें हार्टब्रेकर्स से मिलती एक भी चीज ढूंढ कर बताएं। मैं उन्हें हमारे द्वारा फिल्म के एक भी फ्रेम को नकल करने की बात साबित करने की चुनौती देता हूं। अश्विन चौधरी के निर्देशन में बनी जोड़ी बे्रकर्स दो ऐसे लोगों की कहानी है, जो दूसरें लोगों के प्रेम संबंधों को तोड़ते हैं और उन्हें तलाक दिलाते हैं लेकिन अंत में दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं। देखें जोड़ी ब्रेकर्स का ट्रेलर

खबरें आ रही हैं कि जब से हार्टब्रेकर्स के भारतीय वितरकों ने जोड़ी ब्रेकर्स की मौलिकता पर प्रश्न खड़े हैं, तभी से फिल्म साहित्यिक चोरी के विवादों में फंस गई है। वैसे जोड़ी ब्रेकर्स के निर्माताओं ने फिल्म की कहानी गुप्त रखने की शर्त पर हार्टब्रेकर्स की टीम को पहले पन्ने से आखिरी पन्ने तक फिल्म की कहानी पढ़ने की पेशकश भी की है।

हालांकि हार्टब्रेकर्स की टीम किसी भी दास्तावेज पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार नहीं है। माधवन जो इस वक्त अपनी तमिल फिल्म वेटाइ की रिलीज के सिलसिले में चेन्नई गए हुए हैं, यह भी जानना चाहते है कि हार्टब्रेकर्स की टीम इस पेशकश को मानने से पीछे क्यों हट रही है।

हम उन्हें बार बार एनडीए यानि नॉन डिसक्लोजर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर कर हमारी फिल्म की कहानी पढ़ने की बात कह रहे हैं। वे हमारा प्रस्ताव स्वीकार क्यों नहीं कर रहे हैं? अगर उन्हें एक भी पन्ना समान मिले, तो जिन भी बदलावों की जरूर होगी, उन्हें हम करेंगे। इस फिल्म में ओमी वैद्य, मिलिंद सोनम और दिपानिता शर्मा भी नजर आएंगी। फिल्म 24 फरवरी को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X