शाहरुख खान के साथ सुपरहिट REMAKE- इस एक्टर ने सीधे कर दिया रिजेक्ट
साउथ की सुपरहिट फिल्म विक्रम वेधा की हिंदी रीमेक लंबे समय से सुर्खियों में है। शाहरूख की रेड चिलीज़ ने विक्रम वेधा रीमेक के राइट्स खरीदे हैं। वहीं, फिल्म को नीरज पांडे भी प्रोड्यूस करेंगे। खबर थी कि शाहरुख इस फिल्म को ना सिर्फ प्रोड्यूस करेंगे.. बल्कि वह बतौर एक्टर भी जुड़ेंगे। वहीं, इस दो- हीरो वाली फिल्म में अपने अपोजिट माधवन को ही लेना चाहते थे।
वरूण- अनुष्का की 'सुई धागा'- पहली झलक ही शानदार- सुपरहिट फिल्म
रिपोर्ट्स की मानें तो आर माधवन ने विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक में काम करने से साफ इंकार कर दिया है। दरअसल, ओरिजनल फिल्म में भी माधवन ने ही मुख्य किरदार निभाया था। लिहाजा, वह अपनी ही फिल्म के रीमेक में काम नहीं करना चाहते। बता दें, माधवन ने इससे पहले भी कई रीमेक फिल्मों को रिजेक्ट किया है।

माधवन ने कहा कि मैं एक ही फिल्म में दो बार काम करने के बजाए.. कुछ और नया करना ज्यादा पसंद करूंगा। यह काफी बोरिंग हो जाता है। मुझे नहीं लगता मैं रीमेक में फिर उतनी ही एनर्जी के साथ काम कर पाउंगा। गौरतलब है कि शाहरुख और माधवन आनंद एल राय की फिल्म ज़ीरो में भी साथ दिखने वाले हैं।
बहरहाल, यहां देखें फिल्मों की लिस्ट, जिसके हिंदी रीमेक का है इंतजार-


Click it and Unblock the Notifications