..................... R Madhavan comment on 40 day per film formula Akshay Kumar reaction।आर माधवन ने 40 दिन में फिल्म पूरा करने के फाॅमूला पर किया कमेंट, अक्षय कुमार रिएक्शन - Hindi Filmibeat

40 दिन में फिल्म खत्म करने पर माधवन का कड़ा बयान,अक्षय कुमार बोले- मैं क्या झगड़ा करूं

By Filmibeat Desk

बॅालीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ यह रिकॉर्ड है कि वह अपनी फिल्मों की शूटिंग 40 से 45 दिनों में पूरा कर लेते हैं। इसी को लेकर आर माधवन ने एक बयान दिया है।। इसी पर अक्षय कुमार की प्रतिक्रिया सामने आयी है। आर माधवन के जवाब पर अक्षय कुमार ने जो जवाब दिया है वह तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि आर माधवन ने साउथ की फिल्मों की शूटिंग के काम को लेकर प्रेस के सामने कहा था कि आरआरआर और पुष्पा जैसी फिल्मों को बनाने में एक साल से अधिक का समय लगा था। अल्लू अर्जुन जैसे कलाकार एक प्रोजेक्ट के आगे खुद को पूरी तरह से सरेंडर कर देते हैं। माधवन ने आगे कहा कि मैं जिन फिल्मों की बात कर रहा हूं उन्हें पूरा करने के लिए एक्टर्स ने अपना वक्त दिया है। उसे 3 से 4 महीने में नहीं निपटाया है। इस मामले पर जब अक्षय कुमार से सवाल किया गया तो उनका जवाब यह आया कि क्या कहना चाहूंगा।

R Madhavan, Akshay Kumar

भाई मेरी फिल्म खत्म हो जाती है। डायरेक्टर आता है और कहता है कि आपका काम खत्म ,तो मैं क्या उसके साथ झगड़ा करूं उसके साथ? आनंद एल राय ने अक्षय कुमार का साथ देते हुए कहा कि अक्षय ने लोगों को बहकाया है कि 40 से 45 दिन में पूरी फिल्म हो जाती है। ऐसा नहीं है। 80 से 90 दिन तक लग जाते हैं।

बता दें कि अक्षय कुमार की पिछली फिल्म सम्राट पृथ्वीराज फ्लॉप रही केवल 80 करोड़ के करीब की कमाई की। इस फिल्म का बजट 350 करोड़ के करीब का रहा है। अक्षय कुमार की इस फिल्म को 150 करोड से अधिक का घाटा हुआ। फिलहाल अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन 11 अगस्त को रिलीज होगी। इसी दिन आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा भी रिलीज हो रही है। दोनों का क्लैश सिनेमाघर में देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X