..................... R Madhavan celebrating his birthday on sets of his next film 'Test', calls it 'the best birthday gift' - Hindi Filmibeat

R Madhavan: IIFA अवार्ड जीतने करने के बाद, नई फिल्म की शूटिंग में जुटे माधवन, सेट पर सेलिब्रेट करेंगे बर्थडे

r-madhavan-celebrating-his-birthday-on-sets-of-his-next-film-test-calls-it-the-best-birthday-gift

R Madhavan Birthday: रहना है तेरे दिल में, 3 इडियट्स, तनु वेड्स मनु जैसी कई फिल्मों से एक्टर आर माधवन ने इंडस्ट्री को अनेकों ऐसी कहानियां दी हैं, जिसे लोग आज भी खूब याद करते हैं और बार बार उसे देखना पसंद करते हैं। एक्टर ने अपने आपको केवल एक्टिंग तक ही सीमित नहीं रखा बल्कि अपनी प्रतिभा का विस्तार करते हुए निर्देशन की दुनिया में भी कदम रखा और इसमें भी सफलता हासिल की।

हाल ही में आईफा अवार्ड 2023 में अपनी डेब्यू डायरेक्टोरियल फ़िल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफ़ेक्ट' के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड जीतने वाले एक्टर आर माधवन इस बार वर्किंग बर्थडे मनाएंगे। वह फिलहाल चेन्नई में नयनतारा और सिद्धार्थ के साथ फ़िल्म 'टेस्ट' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

वर्किंग बर्थडे पर माधवन का रिएक्शन

इस साल वर्किंग बर्थडे मनाने वाले एक्टर ने कहा, "बर्थडे खास ज़रूर होते हैं लेकिन मेरे लिए काम भी उतना ही ज़्यादा मायने रखता है। मैं अपने आपको सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मैं जो करना चाहता हूँ वह करने से का मुझे मौका मिल रहा है और इससे अच्छी बात क्या हो सकती है।"

रॉकेट्री के साथ रखा डायरेक्शन में कदम

बात करें उनकी फिल्म रॉकेट्री की तो फ़िल्म में आर माधवन ने मुख्य किरदार नंबी नारायण का किरदार निभाया। इस बायोपिक ड्रामा में पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण के जीवन की कहानी के बारे में दर्शाया गया है, जिसे ऑडियंस और दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इंडस्ट्री में फ़िल्म रॉकेट्री के लिए बेस्ट डायरेक्टर के अवार्ड ने माधवन की निर्देशक होने के नाते उनकी इमेज को और मजबूत बना दिया है। इतनी तारीफ और पहचान पाने के बाद भी माधवन ने कोई बड़ा सेलिब्रेशन किये बिना सेट पर जाने का चयन किया।

माधवन की आगामी फिल्म 'टेस्ट' को लेकर इंडस्ट्री में और उनके फैंस के बीच काफी शोर है। एक्टर की विभिन्न रोल्स में खुद को ढालने और उसको सिल्वर स्क्रीन पर लाने की कला की सराहना करना तो बनता है।

Read more about: r madhavan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X