..................... R Madhavan became the new President of FTII, congratulations from fans to celebs - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड एक्टर R Madhavan बने FTII के नए प्रेसिडेंट, फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने दी बधाईयां

R Madhavan

R Madhavan: बॉलीवुड एक्टर आर माधवन उन कलाकारों की लिस्ट में शामिल होते हैं जो कि कम ही फिल्में करते हैं परंतु अपनी फिल्मों और अपने काम के चलते दर्शकों के साथ साथ इंडस्ट्री में खास पहचान बना लेते हैं। आर माधवन (R Madhavan) की तारीफ फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी करते हैं। अब अभिनेता को एक्टिंग के साथ साथ नई जिम्मेदारी उठाने का मौका मिला है, दरअसल आर माधवन को फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के अध्यक्ष और इसकी गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया।

आर माधवन को मिली नई जिम्मेदारी-

बहुचर्चित फिल्म 'रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट' के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले अभिनेता आर माधवन को शुक्रवार को पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के अध्यक्ष और इसकी गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया।

आर माधवन की नई उपलब्धि के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्विटर पर खबर साझा की और अभिनेता को बधाई दी है। इसी के साथ जैसे ही सोसशल मीडिया पर अभिनेता को लेकर खबर वायरल हुई फैंस और सेलेब्स ने अभिनेता को बधाई देना शुरु कर दिया।

नई उपलब्धि मिलने पर आर माधवन का रियक्शन-

आर माधवन ने इस अवसर के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्री को धन्यवाद दिया। अभिनेता ने ट्विटर पर लिखा, 'सम्मान और शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद अनुराग ठाकुर जी। मैं सभी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।'

बता दें, 'कन्नाथिल मुथामित्तल', 'रंग दे बसंती', '3 इडियट्स' और 'विक्रम वेधा' सहित कई भाषाओं में अपनी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले अभिनेता एफटीआईआई अध्यक्ष के रूप में फिल्म निर्माता शेखर कपूर की जगह लेंगे। अभिनेता के लिए गर्व का पल है कि उनको इस पद के लिए चुना गया परंतु अभिनेता के साथ साथ उनके फैंस भी काफी खुश हैं।

आर माधवन ने काम के लिए जीता सम्मान-

हिंदी सिनेमा जगत के फेमस अभिनेता आर माधवन हमेशा ही अपने काम के लिए सम्मान के हकदार रहे हैं। अपनी खास फिल्मों से अभिनेता ने इंडस्ट्री में और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। बता दें कि आर माधवन को हाल ही में फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। फिल्मों के साथ साथ अभिनेता शानदार निर्देशक भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X