आर माधवन ने 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' की नई रिलीज डेट का किया ऐलान, ट्रेलर में दिखी थी शाहरुख की झलक
आर माधवन की बहुप्रतीक्षित डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। फ़िल्म का ट्रेलर पहले ही धमाल कर चुका है और अब लार्जर देन लाइफ बायोग्राफिकल ड्रामा 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। फिल्म 1 जुलाई 2022 को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
सिमरन, रजित कपूर, रवि राघवेंद्र, मिशा घोषाल, गुलशन ग्रोवर, कार्तिक कुमार और दिनेश प्रभाकर के साथ प्रशंसित अंतरराष्ट्रीय अभिनेता फीलिस लोगन, विंसेंट रिओटा, रॉन डोनाइचे के साथ एक पॉवरफुल कलाकारों की टुकड़ी के साथ, फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान और सूर्या स्पेशल गेस्ट अपीरियंस में नजर आएंगे।

ये फिल्म इसरो के पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर, भारतीय वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। फ़िल्म के म्यूजिक को भारत में सैम सीएस द्वारा तैयार किया गया है।
बता दें, नंबी नारायणन पद्मभूषण से सम्मानित एक साइंटिस्ट और एयरोस्पेस इंजीनियर हैं, जिन पर 1994 में भारत के स्पेस प्रोग्राम के ज़रूरी डॉक्यूमेंट दूसरे देशों को बेचने का आरोप लगा था। इसीलिए फिल्म की टैगलाईन है - A man wronged is a nation wronged.
फिल्म ने पहले ही अपने ट्रेलर के साथ दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। यह माधवन की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। जिसके साथ प्रशंसक तीन साल बाद बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं, खासकर उनके पहले कभी न देखे गए अवतार को देखते हुए। विशाल पैमाने पर मंचित, फिल्म की शूटिंग भारत, फ्रांस, कनाडा, जॉर्जिया, सर्बिया और रूस में की गई है।
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट का निर्माण ट्रायकलर फिल्म, वर्गीज मूलन पिक्चर्स और 27थ इनवेस्टमेंटस द्वारा किया जा रहा है। फिल्म का वितरण भारत में यूएफओ मूवीज और एजीएस सिनेमाज द्वारा किया जा रहा है और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यशराज फिल्म्स एंड फार्स फिल्म्स कंपनी लिमिटेड फ़िल्म को वितरित करेंगें।


Click it and Unblock the Notifications











