55 साल के माधवन 33 साल की हसीना संग रोमांस करते आएं नजर, संस्कृत का फ्रेंच के साथ दिखा अनोखा कॉम्बिनेशन

Aap Jaisa Koi Netflix movie: आर माधवन और फातिमा सना शेख जल्द ही नेटफ्लिक्स की नई फिल्म आप जैसा कोई में एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में मुंबई में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया और अब इसे ऑनलाइन भी रिलीज कर दिया गया है।
माधवन करेंगे फातिमा संग रोमांस
जब पहली बार यह खबर सामने आई कि 55 साल के आर माधवन 33 साल की फातिमा के साथ रोमांस करते नजर आएंगे, तो लोग इस जोड़ी को लेकर थोड़ा हैरान थे। लेकिन ट्रेलर देखकर लगता है कि दोनों कलाकार अपने-अपने किरदारों में एकदम फिट हैं।
क्या है कहानी
फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स की है जो चालीस की उम्र के करीब है और एक लड़की की जो तीस की शुरुआत में है। दोनों की मुलाकात अरेंज मैरिज के जरिए होती है। धीरे-धीरे उनके बीच नजदीकियां बढ़ती हैं और प्यार पनपता है। मगर उनकी सोच, उम्र और पारिवारिक पृष्ठभूमि अलग-अलग होने की वजह से कई मुश्किलें सामने आती हैं। अब देखना ये होगा कि क्या इन दोनों की शादी हो पाएगी या कहानी का अंत कुछ और ही होगा।
फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज
ट्रेलर बहुत ही सिंपल और दिल को छू लेने वाला है। इसमें रोमांस और हल्का-फुल्का पारिवारिक ड्रामा भी देखने को मिलेगा। ट्रेलर देखकर थोड़ी बहुत याद मीनाक्षी सुंदरश्वर की भी आती है, जिसे इसी फिल्म के निर्देशक विवेक सोनी ने बनाया था। ऐसा लग रहा है जैसे ये फिल्म उसी तरह की कहानी का दूसरा पहलू हो।
आर माधवन और फातिमा की जोड़ी स्क्रीन पर अच्छी लग रही है और उनकी केमिस्ट्री भी काफी दमदार लग रही है। फिल्म में आयशा रजा मिश्रा, मनीष चौधरी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
अब बस इंतजार है आप जैसा कोई की रिलीज का, उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को कुछ नया और अलग अनुभव देगी।


Click it and Unblock the Notifications











