आशा की चौराहे पर बिकती आवाज को लोगों की आत्मा में बसाने वाले थे पंचम दा

शुरुआत में आशा भोंसले के गाने सिर्फ चौराहों में ही बजा करते थे और उसके बाद उनकी मुलाकात हुई पंचम दा से। पंचम दा की फिल्म कारवां में आशा भोंसले ने कैबरे गाना पिया तू अब तो आ जा गाया। जो कि काफी हिट हुआ। पंचम दा का संगीत और आशा भोंसले की आवाज ने इंडस्ट्री को एक नयी और हिट जोड़ी दी। उसके बाद आशा भोंसले के गानों की कद्र भी होने लगी। धीरे धीरे आशा भोंसले की आवाज उनके गाने लोगों को काफी पसंद आने लगे। लोग उनके फैन हो गये और उसके बाद आशा जी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा
आशा भोंसले और पंचम दा एक दूसरे के काफी करीब आ गये। दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करने लगे और आखिरकार दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी कर ली। पंचम दा ने आशा भोंसले को उनके करियर को ऊंचाई पर पहुंचाने में काफी मदद की। आशा भोंसले के गीत और पंचम दा का संगीत दोनों ने मिलकर इंडस्ट्री में धूम मचा दी थी। हरे रामा हरे कृष्णा फिल्म का गाना दम मारो दम, यादों की बारात का गाना चुरा लिया है तुमने, जवानी दीवानी का जानें जां.. ढूंढता फिर रहा.. और बुड्डा मिल गया का भली भली सी एक सूरत, भला सा एक नाम, आदि इस जोडी के कुछ यादगार गानो मे से एक हैं।
आज भी पंचम दा का संगीत लोगों की आत्मा में बसता है। बच्चों से लेकर बूढ़े तक पंचम दा के गानों के फैंस हैं। पंचम दा के बाद कोई और संगीतकार ये जादू नहीं ला पाया। संगीत इंडस्ट्री आज भी पंचम दा के ना होने की वजह से अधूरी सी है।


Click it and Unblock the Notifications











