..................... शेखर कपूर ने आर बाल्कि को दी रणबीर आलिया से बेहतर एक्टर्स की लिस्ट | r balki slammed for asking better actors than ranbir alia, shekhar kapur give a list - Hindi Filmibeat

आर बाल्कि मांगी थी रणबीर - आलिया से बेहतर एक्टर्स की लिस्ट, बॉलीवुड के दिग्गजों का जवाब

पैडमैन, पा जैसी संवेदनशील मुद्दों पर फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर आर बाल्कि ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फिर से उठे नेपोटिज़्म बहस के बीच एक बहुत ही बेतुका और असंवेदनशील बयान देकर सबको चौंका दिया था

आर बाल्कि का कहना था कि आप मुझे रणबीर और आलिया से बेहतर एक्टर्स लाकर दीजिए तो मैं आपकी बात मान लूंगा। और अब ट्विटर पर आर बाल्कि के लिए जवाबों की बौछार हो चुकी है।

r-balki-slammed-for-asking-better-actors-than-ranbir-alia-shekhar-kapur-give-a-list

जहां एक तरफ सुशांत सिंह राजपूत आर बाल्कि के इस बयान को काफी असंवेदनशील बताते हुए उन्हें उनकी गलती का एहसास दिला रहे हैं तो वहीं बॉलीवुड के कुछ दिग्गज भी आर बाल्कि की बात का जवाब देने के लिए सामने आए हैं।

इन लोगों में अलीगढ़ के लेखक अपूर्व असरानी से लेकर मिस्टर इंडिया डायरेक्टर शेखर कपूर जैसे लोग शामिल हैं। वहीं लैला मजनू और बुलबुल एक्टर अविनाश तिवारी ने आर बाल्कि को उनकी गलती साफ दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

शेखर कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा - मैं आर बाल्कि के काम का बहुत बड़ा फैन हूं लेकिन कल रात मैंने फिर से काई पो छे देखी और मुझे लगता है कि वो तीन लड़के, जो कि न्यूकमर थे बेहतरीन एक्टर हैं। तीनों ने फिल्म में अपने किरदारों को क्या खूबी से निभाया था।

शेखर कपूर ने आगे लिखा कि इस समय थियेटर बेहतरीन अभिनेताओं को जन्म दे रहा है। मैंने नसीर, शबाना आज़मी, सीमा बिस्वास और बैंडिट क्वीन की पूरी स्टारकास्ट के साथ काम किया था जो कि थियेटर से थे।

वहीं लेखक अपूर्व असरानी ने भी ट्वीट करते हुए लिखा - अमित साध, पंकज त्रिपाठी, गजराज राव, रसिका दुग्गल, स्वरा भास्कर, दिव्या दत्ता, मानव कौल, श्वेता त्रिपाठी, संजय मिश्रा। ये गिनती कभी खत्म नहीं हो सकती है। चार पांच नाम में पूरी इंडस्ट्री समेटना बंद कर दीजिए।

अपूर्व ने आगे साफ लिखा - मैं रणबीर और आलिया को बेहद प्यार करता हूं लेकिन केवल वो ही अच्छे एक्टर्स नहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत, आयुष्मान, तापसी, फिल्म इंडस्ट्री के घरानों से बाहर भी अच्छे ए लिस्ट एक्टर्स हैं।

वहीं अविनाश तिवारी ने ट्वीट कर आर बाल्कि को लिखा - सर अच्छे एक्टर्स तो तब पता चलेंगे जब आप इन लोगों के नाम से हटकर दूसरे एक्टर्स का काम देखने के लिए थियेटर तक जाएंगे। जिन्हें मौका ही नहीं मिला, उनकी क्षमता कैसे आंकी जाएगी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X