अब ये सुपरहिट REAL जोड़ी एक साथ नज़र आएगी REEL पर भी!
[बॉलीवुड समाचार] आर बाल्कि और अमिताभ बच्चन का एक स्पेशल कनेक्शन है जो कि पा, चीनी कम और शमिताभ जैसी फिल्मों में नज़र आया। लेकिन ये कनेक्शन उनकी अगली फिल्म में भी नज़र आएगा। इस फिल्म में करीना कपूर और अर्जुन कपूर की जोड़ी मुख्य भूमिका में होगी।

अमिताभ बच्चन इस फिल्म में कैमियो कर रहे हैं। लेकिन अब खबर है कि इस कैमियो में उनका साथ निभाएंगी जया बच्चन। खबर है कि बाल्कि ने जया को फिल्म में साइन कर लिया है। दोनों को एक बार फिर से पर्दे पर साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।
[ बिग बी के साथ ब्लैक एंड व्हाईट तस्वीरों में भी प्यार के रंग]
आखिरी बार दोनों फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में साथ नजर आए थे। खबर तो ये भी है कि फिल्म के उस सीक्वेंस को अमिताभ और जया के बंगले जलसा में शूट किया जाएगा, जिस सीक्वेंस में दोनों नजर आएंगे।
[PHOTOS: बॉलीवुड में सब कुछ वैसा ही, अमिताभ भी, सिलसिला भी, रेखा भी!]


Click it and Unblock the Notifications

