''इस फिल्म में अक्षय कुमार नहीं होते.. तो कोई क्यों देखेगा....''
अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन अपने कंटेंट को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान निर्देशक आर बाल्की ने कहा कि फिल्म के लिए अक्षय कुमार से बेहतर कोई हो ही नहीं सकता था।
आर बाल्की ने कहा, फिल्म शुरु करने से पहले अक्षय ने मुझसे पूछा था कि क्या मैं फिल्म के लिए सही च्वॉइस हूं.. और मेरे मन में सबसे पहली बात ये आई थी कि- यदि फिल्म में अक्षय कुमार नहीं होंगे.. तो कोई ये फिल्म क्यों देखेगा।

बता दें, यह फिल्म महिलाओं की माहवारी और उनके स्वास्थ्य की दिशा में बताती है। गौरतलब है कि शायद अक्षय दुनिया के पहले सुपरस्टार हैं, जिन्होंने इस मुद्दे को पर्दे पर लाने की कोशिश की है। फिल्म हिट हो ना हो.. फिल्म के टीम के प्रति सम्मान तो जरूर है।


Click it and Unblock the Notifications