बॉलीवुड डांसर का खुलासा -"3 महीने से काम नहीं है, घर का किराया देने के पैसे नहीं हैं, हालत खराब है"
लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिहाड़ी मजदूर ही नहीं, बल्कि छोटे मोटे कलाकारों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ ही दिनों पहले टीवी एक्टर मनमीत ग्रेवाल की सुसाइड ने सबको हैरान कर दिया है। लॉकडाउन के दौरान आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक्टर ने आत्महत्या कर ली। वह महज 32 साल के थे।
वहीं, अब बॉलीवुड में बतौर बैकअप डांसर लंबे समय से काम कर रही कुरनलिया लवत ने अपना दुख शेयर किया है। डांसर ने खुलासा किया है कि वो पैसे की कमी से जूझ रही हैं। लगातार 3 महीने से काम ना मिलने की वजह से अब उन्हें किराया देने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। देश में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या एक लाख पार हो चुकी है। लिहाजा, अभी लॉकडाउन खत्म होने के कोई आसार नहीं हैं। फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो मार्च से ना कोई फिल्म रिलीज हुई है, ना ही किसी तरह की शूटिंग चल रही है। काम पूरी तरह से ठप पड़ चुका है।


Click it and Unblock the Notifications