तो ये देखेंगी 2017 की सबसे धमाकेदार फिल्म.. 'बाहुबली 2'.. सबसे पहले!
रिपोर्टस की मानें तो इंग्लैंड की क्वीन एलिज़ाबेथ 2 हम सबसे पहले ही एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली देख लेंगी।
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाहुबली 2' रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। हो भी क्यों ना.. आखिर यह 2017 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म जो है। देश ही नहीं, दुनिया भी जानना चाहती है कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा..
[#Baahubali2: फिल्मी दुनिया का सबसे बड़ा दमदार विलेन..हैरान रह जाएंगे!]
बहरहाल, रिपोर्ट्स की मानें तो इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ 2 को यह राज़ जानने का मौका सबसे पहले मिलेगा। खबर है कि ब्रिटिश फिल्म इंस्टिट्यूट 24 अप्रैल को 'India on film' प्रोग्राम के तहत भारतीय फिल्म्स की स्क्रिनिंग करेंगे। जिनमें से एक फिल्म बाहुबली 2 भी होगी।

गौरतलब है कि इस इवेंट की क्वीन एलिज़ाबेथ के साथ ही भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे। हालांकि इस खबर की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बहरहाल, यहां जानें बाहुबली से जुड़ी ऐसी बातें जो आपको भी फिल्म के लिए बेसब्र कर देगी।


Click it and Unblock the Notifications











