मर्लिन मुनरो की नहीं सुहागरात पर अकेली लड़की की कहानी है 'क्वीन'
जहां 15 नवंबर को रिलीज होने वाली उनकी फिल्म 'रज्जो' और 1 नवंबर को सिनेमा घरों में पहुंचने वाली फिल्म 'कृष 3' के रोल को लेकर उनकी बातें हो रही हैं वहीं एक औऱ फिल्म है जो कि दर्शकों के बीच में कौतूहल का विषय बनी है और वह है आने वाली फिल्म 'क्वीन' ।
जिसके बारे में कहा जा रहा है कि फिल्म में कंगना का रोल दिवंगत हॉलीवुड अभिनेत्री मर्लिन मुनरो की जिंदगी पर आधारित है, जिसको कि सिरे से खारिज करते हुए कंगना ने कहा कि 'क्वीन' एक बहुत ही भोली लड़की की कहानी है जो दिल्ली के उपनगरीय इलाके में रहती है। यह लड़की अपनी सुहागरात पर अकेली रह जाती है। वह सुहागरात पर अकेली क्यों रह जाती है? यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।"
कंगना ने कहा कि 'क्वीन' वह किरदार है जिसे मैं निभाऊंगी। यह अब तक का बहुत ही भावुक और कमजोर लड़की का किरदार होगा। यह मर्लिन मुनरो या मनोरंजन व्यापार से संबंधित नहीं है।"
आपको बता दें कि 18वें बुसाल फिल्मोत्सव (बीआईएफएफ) के एशियन सिनेमा संभाग में 'क्वीन' का वर्ल्ड प्रीमियर होगा। फिल्म के निर्देशक विकास बहल हैं। बीआईएफएफ गुरुवार को शुरू हो चुका है। इसका समापन 12 अक्टूबर को होगा।
'गैंग्स्टर', 'फैशन' और 'तनु वेड्स मनु' जैसी फिल्मों में किरदार निभा चुकीं कंगना का कहना है कि फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' में उनका किरदार उन्हें सबसे कठिन लगा। कंगना ने कहा, " 'रिवॉल्वर रानी' का किरदार काफी मुश्किल था। इसमें मैंने डकैत के साथ राजनीतिज्ञ का किरदार किया है। इसमें तेज लड़की, कमजोर लड़की, 'क्वीन' और सब कुछ है। इस लिए यह बहुत चुनौती पूर्ण है।" साईं कबीर निर्देशित 'रिवॉल्वर रानी' के निर्माता तिग्मांशु धूलिया हैं। इसमें कंगना के साथ वीर दास नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
