बॉलीवुड के बाद अब टॉलीवुड में देखिये क्या गुल खिलाती है क्वीन

पिछले महीने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने वाली क्वीन फिल्म जल्द ही तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होने वाली है। तमिल और तेलुगू फिल्म के निर्देशक विकास बहल का कहना है कि वह क्वीन फिल्म को तमिल और तेलुगू दर्शकों तक भी पहुंचाना चाहते हैं। हालांकि उन्हें इस बात पर थोड़ा संदेह है कि टॉलीवुड में फिल्म को इतना ही बेहतरीन रिस्पॉंस मिलेगा या नहीं। लेकिन उनका ये भी कहना है कि हर एक शहर और हर एक गांव में एक रानी जैसा ही किरादर मौजूद है और क्वीन फिल्म से सभी खुद को उतना ही रिलेट कर सकेंगी। फिल्म के रीमेक में भी कंगना ही मुख्य किरदार में होंगी या नहीं इस बारे में अभी तक कुछ कंफर्म नहीं है।

क्वीन फिल्म में कंगना रनौत के साथ ही राजकुमार राव और भी मुख्य भूमिका में हैं। इन सभी कलाकारों से सजी फिल्म क्वीन को बॉलीवुड पर जबरदस्त रिस्पॉंस मिला था। फिल्म के कुछ डायलॉग भी खुद कंगना रनौत ने लिखे थे। कंगना ने बताया कि वो खुद में भी रानी को महसूस कर सकती हैं। रानी के जीवन में खुद को ढा़लकर वो उसके जैसी ही सोचनी लगीं और इसी वजह से उन्होंने खुद इस फिल्म के कई डायलॉग्स भी लिखे। रानी एक आम लड़की की कहानी है और हर एक आम लड़की इस किरदार से खुद को रिले कर पाएगी। और ऐसा ही हुआ। बॉक्स ऑफिस पर क्वीन जबरदस्त कमाई की और लोगों की भीड़ टिकट की खिड़की पर हफ्तों तक जमा रही।

क्वीन फिल्म की कहानी रानी के जीवन पर आधारित थी। रानी एक छोटे से शहर में रहने वाली एक आम सी लड़की है जो कि एक आम सी जिंदगी जीना चाहती है। लेकिन एक दिन किस्मत कुछ ऐसा मोड़ लेती है कि रानी के सारे सपने बिखर जाते हैं। उसकी शादी टूट जाती है और वो अकेले विदेश पहुंच जाती है। विदेश जाकर रानी खुद की कीमत पहचनाती है और फिर उसे महसूस होता है कि वो भी खास है। उसे जीवन अपने अनुसार जीने का हक है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X