क्वीन हुई कंगना के लिए स्पेशल, जीता मां का दिल!
कंगना ने लिखे हैं क्वीन के डायलॉग!
कंगना रनौत जिन्होंने हाल ही में अपने दिल की बात मीडिया से शेयर करते हुए कहा कि उनका परिवार हमेशा उनपर शर्मिदां होता था क्योंकि वो किसी के भी सामने कुछ भी बोल देती थीं। कंगना ने बताया कि उनके पिताजी अक्सर ही अपने रिश्तेदारों के सामने कंगना को ले जाना पसंद नहीं करते थे क्योंकि उन्हें पता था वो किसी के भी सामने कुछ भी कह देंगी और उनके पिता को शर्मिंदगी उठानी पड़ेगी। यहां तक कि जब कंगना ने एक्ट्रेस बनने का फैसला किया तो उनका ये फैसला उनके दादाजी को जो कि आर्मी में थे बिल्कुल भी नहीं भाया और उन्होंने कंगना को ये मैसेज भी भिजवाया कि अगर वो गैंगस्टर जैसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हैं तो उन्हें अपने नाम के आगे से अपना सरनेम हटाना होगा।
लेकिन कंगना के लिए ये मुश्किलें कभी भी उनके काम के आगे रोड़ा नहीं बनीं। कंगना ने हमेशा ही अपने फैसले खुद लिये और आज वो इस मकाम पर खड़ी हैं कि जब भी फिल्म इंडस्ट्री में कोई महिलाओं से जुड़े किसी सशक्त किरदार को लेकर फिल्म बनाने की सोचता है तो उसके जहन में कंगना का नाम सबसे पहले आता है। जिस तरह से देश भर की लड़कियों के लिए कंगना फिल्म स्पेशल है वैसे ही कंगना के लिए भी क्वीन फिल्म काफी स्पेशल हो गयी है क्योंकि उनके परिवार ने भी इस फिल्म की काफी सराहना की है।


Click it and Unblock the Notifications
