Queen 2: कंगना रनौत ने कसी कमर, क्वीन के सीक्वल से करेंगी दमदार वापसी? ऐसी होगी कहानी!
Queen 2: कंगना रनौत इस वक्त फिल्मों से ज्यादा राजनीति को लेकर चर्चा में हैं। काफी समय से वो किसी अच्छी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस वक्त क्वीन 2 को लेकर चर्चा हो रही है। विकास बहल की इस फिल्म कंगना रनौत ने शानदार काम किया था और 2014 में क्वीन ने कमाल किया था।

कंगना रनौत के अलावा इस फिल्म में राजकुमार राव और लीसा हेडन भी थीं जिनकी तारीफ हो रही है। कंगना रनौत की इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा है और कहा जा रहा है कि इससे वो दमदार वापसी कर सकती हैं।
Kangana Ranaut Queen 2: क्वीन की सीक्वल को लेकर चर्चा...
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'क्वीन 2' को लेकर काम चल रहा है। मिड-डे की मानें तो फिल्म की शूटिंग अप्रैल के अंत तक शुरू हो सकती है। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। इस फिल्म की कहानी को लेकर पता चला है कि कंगना एक शहरी लड़की के रूप में नज़र आने वाली हैं।
पिछली फिल्म के मुकाबले वो पूरी तरह से बदली हुईं नजर आएंगी और बुद्धिमान, मजबूत और बिंदास दिखने वाला किरदार निभाएंगी। इस बार भी विदेशों में दिखेंगी और इस बीच जो भी होगा वो कमाल का होगा। कंगना रनौत कब इस फिल्म का ऐलान करती हैं ये देखने वाली बात होगी।
Kangana Ranaut Last Release: कंगना रनौत की आखिरी रिलीज
कंगना रनौत को आखिरी बार फिल्म 'इमरजेंसी' में देखा गया था और इस फिल्म में उन्होने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। बता दें कि कंगना रनौत की इस फिल्म को कुछ खास पसंद नहीं किया गया था। अब क्वीन में वो आर माधवन के साथ होंगी। बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्में कुछ दिन से अच्छा नहीं कर पाई हैं। उम्मीद है कि क्वीन 2 उनकी कमबैक फिल्म होगी। इसके पीछे कारण ये है कि क्वीन काफी चली थी और सुपरहिट हुई थी। आज भी उस फिल्म के मीम्स वायरल होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications















