'कुबूल है' की हुमैरा ने अपनी मासूमियत से जीता था सभी का दिल, अब हो गई है इतनी ग्लैमरस कि पहचानना हुआ मुश्किल

टेलीविजन इंडस्ट्री में जो स्टार लोकप्रियता हासिल कर लेता है वह घर घर में एक जाना माना चेहरा बन जाता है। इतना ही नहीं टीवी इंडस्ट्री के ऐसे कई सारे सीरियल है जो कि बंद होने के बावजूद भी उनके कलाकार हर किसी के दिल में बस गए हैं। इन्हीं में से एक सीरियल जी टीवी का फेमस डेली शो 'कुबूल है' भी था। जिसमें हुमैरा नाम की एक बेहद ही साधारण सी लड़की का किरदार निभाने वाली केतकी कदम नजर आई थी। लेकिन इतने सालों के बाद में अब केतकी का पूरा का पूरा लुक बदल गया है और हर कोई उन्हें आसानी से पहचान भी नहीं पा रहा है।
केतकी कदम ने कुबूल है में निभाया हुमैरा का रोल
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस सीरियल में केतकी का किरदार काफी साधारण और डरी-सहमी जैसी लड़की का था। बता दें कि कुबूल है सीरियल में केतकी ने एक सपोर्टिंग एक्ट्रेस का रोल अदा किया था। बता दें कि केतकी कदम महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली है। उन्होंने पुणे यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया और बाद में उन्हें टीवी के ऑफर आने लग गए थे।
केतकी ने निभाया महाभारत में राधा का किरदार
इसी के साथ आपको बता दें कि केतकी कदम ने 2013 में प्रसारित हुए 'महाभारत' सीरियल में राधा का किरदार निभाया। उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया और खूब प्यार भी दिया। लेकिन एक्ट्रेस को असल पहचान कुबूल है सीरियल से हुमैरा सिद्दीकी का किरदार निभा कर मिली थी।
केतकी कदम का वर्क फ्रंट
अगर हम केतकी कदम के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी सारे सीरियल्स में काम किया। एक्ट्रेस ने मेरी मां, श्रीमद् भागवत महापुराण, हमारी सास लीला, कुबूल है, आपकी नजरों ने देखा, महाभारत, रंग जाऊं तेरे रंग में और सरोजिनी: एक नई पहल जैसे सीरियल्स में वह नजर आ चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications