सलमान, शाहरुख और आमिर खान के साथ काम करना चाहता है हॉलीवुड का ये अभिनेता
बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की बात होती है तो सबसे पहले आपके दिमाग सिर्फ तीन नाम ही आते है और वो नाम है सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान। इन तीनो सुपरस्टार्स ने अपनी कहानी अपने हाथों से लिखी है और आज बॉक्स ऑफिस पर राज करते है। बता दें कि हर वो नया स्टार इन तीनो खानों के साथ काम करना चाहता है जो अभिनय की दुनिया में कदम रख चुका है।
हाल ही में एक खबर ने लोगों को चौंका दिया क्योंकि हॉलीवुड में काम करने वाले एक एक्टर ने इन तीनो के साथ काम करने की इच्छा जताई है। बता दें कि इस एक्टर का नाम वंदित भट्ट है और ये प्रियंका चोपड़ा के साथ क्वांटिको में नजर आ चुके है। बता दें कि वो इंडियन-अमेरिकन एक्टर है।

वंदित भट्ट का कहना है कि उनको सलमान, शाहरुख और आमिर सभी के साथ काम करने की इच्छा है। वंदित कहते है कि वो भारतीय सिनेमा देखकर बड़े हुए जिसमे तीनों खानो को तो बचपन से ही देखता हुआ चला आ रहा हूं।
इसीलिए मैं ये आशा करता हूं कि एक दिन इन तीनो सुपरस्टार्स के साथ काम करूं। वैसै तो वंदित इंडिया के ही हैदराबाद के रहने वाले है पर उनकी मां की जॉब यूएस में लग जाने के कारण उनको वहां जाना पड़ा और वहीं पर बसना पड़ा।
उन्होने कहा कि भारत में नाम कमाने के लिए लोग यहां पर आते है पर इंडिया में कई ऐसे डायरेक्टर और एक्टर है जो उनको काफी ज्यादा पसंद है और उनकी इज्जत करते है।
फिलहाल वंदित की यही इच्छा है कि वो तीनो के साथ काम करें। गौरतलब है कि इस समय तीनो सुपरस्टार्स अपनी अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा बिजी है।
सलमान खान रेस 3, शाहरुख खान जीरो और आमिर खान ठग्स ऑफ हिंदुस्तान को लेकर काफी ज्यादा व्यस्त है और काम कर रहे है। रेस 3 की ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और काफी ज्यादा धमाल मचा रहा है।
इसके अलावा जीरो और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के ट्रेलर आने बाकी है। फिल्म जीरो का एक टीजर आया था जो कि लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था।
वंदित ने प्रियंका के साथ क्वांटिको के आखिरी सीजन मतलब तीसरे सीजन में काम किया है और काफी अच्छा अभिनय किया है।


Click it and Unblock the Notifications
