Quantico Teaser: क्वांटिको 3 का टीजर रिलीज, प्रियंका चोपड़ा को देखकर दीवाने हो जाएंगे आप
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनो हॉलीवुड के अपने सीरियल क्वांटिको 3 को लेकर चर्चा में चल रही है। हाल ही में इसका एक पोस्टर जारी हुआ था जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था।
बता दे कि अब क्वांटिको का अब टीजर रिलीज कर दिया गया है जिसने आते ही धमाल मचा दिया है। क्वांटिको में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हमेशा से ही अहम रोल मे ही नजर आती है और लोगों वो काफी ज्यादा पसंद आती है।

बता दें कि प्रियंका ने इस टीजर को अपने इंस्टाग्रांम अकाउंट पर शेयर किया है। इस टीजर की बात करें तो लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार तो रहता ही है और इसमे प्रियंका चोपड़ा काफी खूबसूरत भी लग रही है।
प्रियंका चोपड़ा ने टीजर और पोस्टर रिलीज किया है उसमें प्रियंका नेचुरल ब्यूटी को भी दिखाती हुई नजर आ रही है। कुछ दिनो पहले प्रियंका ने सोशल मीडिया में इसी टीजर से लिया लुक पोस्ट किया था और जो कि लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। बता दे कि प्रियंका चोपड़ा इस सीजन मे एफबीआई एजेंट बनकर वापस लौट रही है जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है।
इस सीजन की शुरुआत इसी महीने 25 अप्रैल से होगी। इसके लिए प्रियंका ने पहले भी काफी अच्छे किरदार निभाए है जिसके लिए उनको कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके है।
प्रियंका बॉलीवुड करियर की बात की जाए तो प्रियंका चोपड़ा ने काफी कम समय में बहुत बड़ा नाम कमा लिया था और वो इसके बाद कई फिल्मों में अभिनय का जादू बिखेरती हुई नजर आई थी।
बता दे कि प्रियंका चोपड़ा ने इसके बाद हॉलीवुड का रुख कर लिया था और अब वो बॉलीवुड में काफी कम नजर आती है। प्रियंका चोपड़ा ने कई फिल्मों में अपने अभिनय का ऐसा जादू बिखेरा कि फिल्में सुपरहिट हुई और प्रियंका धीरे धीरे टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो गई।
हालांकि अब प्रियंका के क्वांटिको सीजन का इंतजार है जो कि जल्द ही लोगों के सामने पेश होगा। फिलहाल आप इसका टीजर एंज्वाय करिए...


Click it and Unblock the Notifications











