किसी को भी यह कहने का अधिकार नहीं देना चाहिए कि हमें अपने जीवन में क्या करना है- इशिता राज
8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाना है। इस बार का थीम रखा गया है "जेंडर एक्वालिटी " ,और इसी थीम को ध्यान में रखते हुए हम आज बात कर रहे है अभिनेत्री इशिता राज की। जिसे इस पुरुष प्रधान युग में अपनी खुद की एक पहचान बनाई है। हम कह सकते है कि वह एक स्व-निर्मित अभिनेत्री हैं ,जिन्होंने सभी तरह के किरदारों को एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया और प्रसंशको के दिल में एक खास जगह बनाई। इस महिला दिवस पर इस खूबसूरत महिला की मजबूत राय इस प्रकार है,
"एक महिला होना आर्शीवाद है, किसी महिला को उन बलिदानों और उनके द्वारा किए गए साहसिक कार्यों के लिए कम ही जाना है। इसलिए हमें किसी को भी यह कहने का अधिकार नहीं देना चाहिए कि हमें अपने जीवन में क्या करना है? आइए मिलकर महिलाओं के लिए समर्पित इस दिन को सेलिब्रेट करते है!

"इशिता ने 'प्यार का पंचनामा' से बॉलीवुड में अपने करियर शुरुआत की। जहां पर उन्होंने चारु की किरदार काफी पसंद किया गया था। इसके बदले दर्शकों और प्रसंशको का ढेर सारा प्यार पाया। उनका अभिनय कौशल असाधारण है।
वे लव रंजन की पसंदीदा अभिनेत्रीयों में से एक रही है,और कई अलग -अलग तरह की भूमिकाओं में दिखाई दीं। वह एक दृढ़ निश्चयी, और स्वतंत्र महिला है। इशिता की बॉलीवुड में अभी तक की यात्रा काफी शानदार रही है और अभी और मुकाम आने बाकी है।
फिल्म्स प्यार का पंचनामा, प्यार का पंचनामा 2 और सोनू के टीटू की स्वीटी से उनके चुनौतीपूर्ण होने का पता चलता है। उनकी हर भूमिका ने दर्शकों पर अपनी एक अलग सी छाप छोड़ी है चाहे वह चारु का किरदार हो, या पिहू का, या कुसुम या जोया का हो।
बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री अपने भावों, अदाओं, अपने नखरों के लिए जानी जाती हैं। इन्हीं खूबियों के साथ वे इस समय के बॉलीवुड जगत की मांग है। इसके अलावा वे एक खूबसूरत डांसर है, जिसकी झलक हम फिल्म्स के माध्यम से देख चुके है।
इशिता जल्द ही लव रंजन के साथ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के साथ सिल्वर स्क्रीन राज़ करने वाली हैं, इसकी घोषणा जल्द ही होने वाली हैं। और हमें इस अद्भुत इंसान के पर्दे पर वापसी करने का तहे दिल से इंतज़ार है।


Click it and Unblock the Notifications
