प्यार का पंचनामा एक्ट्रेस ने किया खुलासा- निर्देशक ने ऐसी शर्मनाक बात कही, आंखों में आ गए आंसू
प्यार का पंचनामा 2 फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जबरदस्त खुलासा किया है। सोनाली ने अपनी फिल्मों पर बात करते हुए बताया कि कुछ समय पहले वो एक फिल्म के ऑडिशन पर गई थीं, जहां उनसे शरीर में कुछ अप्राकृतिक बदलाव यानि की सर्जरी करने को कहा गया था। सोनाली इस मांग से सदमे में थीं।
सोनाली सहगल ने इस घटना पर बात करते हुए खुलासा किया- हाल में मैं एक जाने-माने कास्टिंग डायरेक्टर के पास फिल्म की कास्टिंग के लिए गई थी। मैं इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थी क्योंकि यह एक बड़ी फिल्म थी। मैंने इसके लिए काफी तैयारी भी की थी। कहीं ना कहीं मुझे भरोसा था कि मुझे इस फिल्म में रोल मिल जाएगा। लेकिन जब मैं डायरेक्टर से मिली तो उनकी मांग सुनकर हैरान रह गई। उन्होंने मुझसे मेरे शरीर में कुछ अप्राकृतिक बदलाव करने को कहा। मुझे बेहद बुरा लगा और मैंने तुरंत फिल्म करने से इंकार कर दिया।

सोनाली ने आगे कहा, मैं उस डायरेक्टर का नाम नहीं लेना चाहती। उनकी एक सोच थी, जिसमें मैं फिट नहीं बैठ रही थी लेकिन मैं अपनी शरीर में कोई बदलाव केवल फिल्म के लिए नहीं कराना चाहती थी।
एक्ट्रेस ने बताया कि वह घर आकर बहुत रोईं। सोनाली ने कहा, मेरे हाथ से एक बड़ी फिल्म निकल चुकी थी। हालांकि मैंने उसी समय अपने आपको समझाया कि मुझे इस प्रेशर में नहीं आया है। कई सारे लोग इसी सोच के साथ बड़े होते हैं कि महिलाओं को ऐसा दिखना चाहिए, ऐसा लगना चाहिए। हीरोइन है तो उसकी बॉडी इस तरह की होनी चाहिए। यह सोच गलत है।


Click it and Unblock the Notifications











