देवोलीना भट्टाचार्जी के बाद अब इस एक्ट्रेस ने की प्रेग्नेंसी की घोषणा, बोलीं- बियर की बोतल से बेबी की बोतल तक

sonnalli seygall

टीवी इंडस्ट्री हो या बॉलीवुड इंडस्ट्री इन दिनों प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट दोनों तरफ से आ रही हैं। जी हां, बीते दिन टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। देवोलीना ने बेबी शावर की तस्वीरें शेयर की थीं। जिसे देखकर फैन्स ने जकमर कपल को बधाई दी थी। देवोलीना भट्टाचार्जी के थोड़ी देर बाद ही जानी मानी सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी थी। बता दें कि कल का दिन तो फैन्स के लिए डबल खुशी का दिन था। वहीं बता दें कि अब बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक खुशखबरी आ रही है।

बता दें कि बी टाउन की एक्ट्रेस सोनाली सहगल मां बनने जा रही हैं। सोनाली अपनी फिल्म प्यार का पंचनामा की वजह से खास लाइमलाइट में आई थीं, लेकिन वहीं अब वह अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। जी हां, सोनाली मां बनने जा रही हैं और हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा हैंडल पर इस खुशखबरी की घोषणा की है।

शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि सोनाली चिप्स और चॉकलेट खाती नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनके पति एक हाथ में बियर की बोतल और दूसरे हाथ में दूध की बोतल पकड़े नजर आ रहे हैं। उनके साथ ही बेड पर उनका डॉग भी बैठा हुआ है।

इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस लिखती हैं- बीयर की बोतलों से लेकर बेबी की बोतल तक। आशीष की जिंदगी बदलने वाली है। जहां तक मेरा सवाल है, कुछ चीज़ें वैसी ही रहती हैं। अभी तक 1 के लिए खा रही थी... अब 2 के लिए खा रही हूं! इस बीच शमशेर एक अच्छा बड़ा भाई बनने के तरीके पर नोट्स बना रहा है। बहुत खुश और आभारी महससू कर रही हूं। हमें अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें।

बता दें कि सोनाली ने 7 जून 2023 को बिजनेसमैन आशीष सजनानी के साथ शादी की थी। शादी से पहले दोनों पांच सालों तक एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। वहीं अब एकट्रेस ने एक खूबसूरत पोस्ट के साथ अपने नए सफर का ऐलान किया है। दोनों की इस तस्वीर पर फैन्स जमकर दोनों के नए सफर की बधाई दे रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X