लव रंजन का अगला धमाका - जय मम्मी दी, एक बार फिर साथ आएंगे प्यार का पंचनामा 2 के स्टार्स

प्यार का पंचनामा 2 एक्टर्स सनी सिंह और सोनाली सहगल, लव रंजन की अगली फिल्म के लिए फिर से साथ आ रहे हैं। फिल्म का नाम है - जय मम्मी दी। और फिल्म में सनी और सोनाली की मम्मियों के किरदार में दिखाई देंगी सुप्रिया पाठक और पूनम ढिल्लन। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं नवजोत सिंह गुलाटी और प्रोड्यूस करेंगे लव रंजन और टीसीरीज़।

सनी और सोनाली, एक साथ प्यार का पंचनामा 2 में दिखाई दिए थे। इसके बाद, सोनू के टीटू की स्वीटी में भी सोनाली सहगल ने एक कैमियो निभाया था। अब दोनों तीसरी बार साथ आने जा रहे हैं। फिल्म हल्की फुल्की फैमिली कॉमेडी होगी।

pyaar-ka-punchnama-2-actors-sonali-seygall-and-sunny-singh-reunite-for-jai-mummy-di

गौरतलब है कि कॉमेडी में लव रंजन ने महारत हासिल कर ली है। उन्हें पता है कि दर्शकों क्या और कितना चाहिए। फिल्म का प्लॉट भी काफी दिलचस्प है। फिल्म में दो मम्मियों की अनबन के बीच कैसे दो प्रेमियों की लव स्टोरी बनती है और बिगड़ती है, यही फिल्म की मुख्य कहानी होगी।

गौरतलब है कि सिचुएशनल कॉमेडी फिलहाल बॉलीवुड की डिमांड है। हिंदी दर्शकों को सिचुएशनल कॉमेडी काफी पसंद आ रही है और पिछले साल रिलीज़ हुई बधाई हो का सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल होना इस बात का सुबूत है।

आपको याद दिलाते हैं हिंदी की कुछ बेहतरीन सिचुएशनल कॉमेडी फिल्में -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X