प्यार का पंचनामा 3- फिर बनेगी कार्तिक आर्यन और सनी सिंह की जोड़ी- लव रंजन का धमाका!
कार्तिक आर्यन और सनी सिंह की जोड़ी जब जब बड़े पर्दे पर नजर आई है उसने धमाका ही किया है। आखिरी बार दोनो पति पत्नी और वो में नजर आए थे लेकिन इस फिल्म में सनी सिंह का गेस्ट रोल था। लेकिन अब एक ऐसी खबर आ रही है जो कि उन लोगों को खुश करने वाली है जो दोनो को साथ देखना काफी पसंद करते हैं। खबर है कि फिल्म प्यार का पंचनामा की तीसरा पार्ट यानि प्यार का पंचनामा 3 आने वाली है।
खबरों की माने तो लव रंजन एक बार फिर से दोनो को साथ लाने वाले हैं और इस बार धमाका काफी तगड़ा होने वाली है। हाल ही में सनी सिंह फिल्म जय मम्मी दी में नजर आए हैं लेकिन दर्शकों का रिसपॉंन्स इस फिल्म को नहीं मिल रहा है।

ऐसे में उनको एक बड़ी हिट की तलाश है। कोईमोई की एक रिपोर्ट की माने तो तीनो ने साथ बैठकर इस फिल्म की चर्चा की है। हालांकि इसको लेकर किसी आधिकारिक खबर आने का इंतजार है। फिलहाल हम आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में जो अपने तीसरे पार्ट को लेकर काफी चर्चा में रही हैं...


Click it and Unblock the Notifications











