प्यार का पंचनामा फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल के घर गूंजी किलकारी, बेटी को दिया जन्म

Pyaar ka puchnama fame actress sonnalli seygall blessed with baby girl: प्यार का पंचनामा फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने 16 अगस्त को प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। वहीं बता दें कि अब एक्ट्रेस के घर किलकारियां गूंज उठी हैं। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया है।
सोनाली ने दिया बेटी को जन्म
बताया जा रहा है कि सोनाली सहगल ने बीती शाम यानी कि 27 नवंबर की शाम को बेटी को जन्म दिया था। सोनाली अभी भी मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं। सोर्स के मुताबिक बेटी और मां दोनों ठीक हैं। बेटी के जन्म से सोनाली और आशीष बेहद खुश हैं।
पिछले साल कपल ने गुरुद्वारे में रचाई थी शादी
आपको बता दें कि आशीष और सोनाली ने पिछले साल 7 जून 2023 को गुरुद्वारे में शादी रचाई थी। इस शादी में परिवार के लोग और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। सोनाली और आशीष शादी से पहले 5 साल तक एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। बता दें कि सोनाली की शादी में प्यार का पंचनामा फिल्म के को एक्टर कार्तिक आर्यन और सनी सिंह भी दोनों की शादी में शामिल हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications











