'प्यार इम्पॉसीबल’ का प्रदर्शन टला
यशराज बैनर तले निर्मित और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा व अभिनेता उदय चोपड़ा अभिनीत रोमांस से भरपूर हास्य फिल्म 'प्यार इम्पॉसीबल" अब 2010 में प्रदर्शित होगी।
यशराज फिल्म्स की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, "कूटनीतिक व तार्किक वजहों से अब 'प्यार इम्पॉसीबल" नए साल में प्रदर्शित होगी। इस साल के अंत में एक साथ प्रदर्शित हो रही कई फिल्मों की वजह से यह समझदारी भरा फैसला किया गया है। फिल्म के प्रदर्शन की तारीख जल्दी ही घोषित की जाएगी।"
'प्यार इम्पॉसीबल" की पटकथा मशहूर फिल्मकार यश चोपड़ा के छोटे पुत्र उदय चोपड़ा ने लिखी है और इसके निर्देशक हैं जुगल हंसराज। यह फिल्म एक खूबसूरत लड़की (प्रियंका) और एक बेवकूफ लड़के (उदय) के बीच प्यार की कहानी पर आधारित है।
उदय चोपड़ा जुगल हंसराज प्यार इम्पॉसीबल प्रियंका चोपड़ा यशराज फिल्मस jugal hansraj priyanka chopra pyaar impossible uday chopra yash raj films


Click it and Unblock the Notifications