प्यार इम्पोसिबल, मुगल-ए-आजम नहीं है : प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है। उन्होंने कहा, "यह फिल्म केवल आपका मनोरंजन करेगी। आप यही ध्यान में रखकर सिनेमा घरों में प्रवेश करें।"
फिल्म में प्रियंका के साथ उदय चोपड़ा नजर आएंगे, जिन्होंने अभिनय की शुरुआत वर्ष 2000 में फिल्म 'मोहब्बतें' से की थी। वह वर्ष 2006 में फिल्म 'धूम 2' में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन जुगल हंसराज ने किया है वहीं इसका निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। यह फिल्म जनवरी में प्रदर्शित होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
actress अभिनेत्री उदय चोपड़ा प्यार इंपोसिबल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड bollywood priyanka chopra pyaar impossible uday chopra


Click it and Unblock the Notifications