10 साल.. अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म.. REMAKE है फाइनल.. जबरदस्त
अजय देवगन और काजोल के साथ में कई फिल्में की हैं। लेकिन उनकी जोड़ी जिस सुपरहिट फिल्म के लिए जानी जाती है.. वह है 'प्यार तो होना ही था'.. कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक अनीस बज्मी ने जब रोमांटिक फिल्म बनाई तो शायद उन्हें भी इल्म नहीं होगा कि फिल्म इतनी सफल हो जाएगी।
दो ब्लॉकबस्टर फिल्में, अब तीसरे की तैयारी.. सलमान खान और....
खैर, ताजा खबरों की मानें तो अनीस बज्मी ने कंफर्म किया है कि वह अपनी इस सुपरहिट फिल्म का रीमेक बनाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म के रीमेक पर जोरशोर से प्लानिंग चल रही है।

अनीस बज्मी ने कहा- लोगों ने मुझसे कई बार इस फिल्म के रीमेक बनाने पर सवाल किया है। मैं हैरान हूं कि लोग इतने साल बाद भी फिर से वही कहानी देखना चाहते हैं। मुझे खुशी है कि वह मेरी दूसरी फिल्म थी.. जो इतनी बड़ी हिट रही। मैं उसे आगे ले जाना चाहता हूं। रीमेक फिल्म को भी मैं ही डाइरेक्ट करूंगा.. लेकिन फिलहाल सही स्क्रिप्ट की खोज है।
बहरहाल, यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं सुपरस्टार अजय देवगन-


Click it and Unblock the Notifications