'भूल चूक माफ' के मेकर्स पर आई मुसीबत? PVR Inox ने इसलिए ठोका 60 करोड़ का मुकदमा...

PVR Inox- Bhool Chuk Maaf Controversy- राजकुमार राव और वामिका गाबी की फिल्म भूल चूक माफ को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। MaddockFilms की इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा था कि ये शानदार काम करेगी।
इस फिल्म के आइनॉक्स पीवीआर में रिलीज होना था लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि ऐन मौके पर मेकर्स ने फैसला बदल दिया। अब इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया है। फिल्म को 9 मई को पूरे देश के थिएटर्स में रिलीज होना था।
ओटीटी रिलीज के बाद मेकर्स पर inox pvr ने एक्शन लिया है। ये काफी चौकाने है और पीवीआर ने मेकर्स पर आरोप लगाया है कि आखिरी समय पर ये फेसला लिया गया जो कि स्क्रीन्स के लिए बिल्कुल सही नहीं है।
सुमित कडेल ने एक पोस्ट करते हुए लिखा है, कथित तौर पर- खराब एडवांस बुकिंग के कारण MaddockFilms ने आखिरी वक्त पर फैसला लिया कि फिल्म अब सिनेमाघरों में रिलीज नहीं की जाएगी। Bhool Chuk Maaf को आखिरी समय पर सिनेमाघरों से हटाने के लिए पीवीआर ने बड़ा एक्शन लेते हुए हाईकोर्ट का रुख किया है। मैडॉक फिल्म्स के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में पीवीआर ने 60 करोड़ का बड़ा मुकदमा दायर किया है।
अब देखने वाली बात होगी कोर्ट में मेकर्स इसको कैसे डिफेंड करते हैं और अदालत किस नतीजे पर पहुंचती है। फिल्म काफी शानदार है लेकिन मौजूदा पाकिस्तान से चल रहे युद्ध को देखकर लोग सिनेमाघरों में जाने से कतरा रहे हैं। फिलहाल फिल्म ओटीटी पर उपलब्ध है।
हालांकि ये पहली बार नहीं है कि मेकर्स ऐन मौके पर फिल्मों को थिएटर्स की जगह ओटीटी पर रिलीज किया है। इसके पहले भी कई मेकर्स ऐसा कर चुके हैं। इसकी शुरुआत कोरोना काल के समय में हुई थी। उस दौरान सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स की फिल्में भी ओटीटी पर रिलीज हो रहीं थीं। राजकुमार राव को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं।


Click it and Unblock the Notifications