PVR INOX की ऐप और वेबसाइट हुई क्रैश, मूवी लवर्स को लगा झटका, स्त्री 2 से लेकर वेदा तक की कमाई पर बुरा असर

PVR INOX Crashed

PVR INOX Crashed: स्वतंत्रता दिवस यानी की 15 अगस्त के मौके पर बॉलीवुड की तीन बड़ी फिल्में रिलीज की गई है। जिसमें स्त्री 2, खेल-खेल में और वेदा को रिलीज किया गया है। तीनों ही फिल्मों की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है और ऐसे में फिल्म के कलेक्शन को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। हाल ही में PVR INOX की ऐप क्रैश हो गई है।

Binged की एक रिपोर्ट के अनुसार PVR INOX के ऐप को डॉ देखा गया और उसने काम करना बंद कर दिया। इसके चलते ऑडियंस को काफी ज्यादा परेशानी भी हुई और इसी के अलावा वेबसाइट भी क्रैश हो गई थी। हालांकि अभी तक PVR INOX की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक तौर पर बयान सामने नहीं आया है और इस घटना के कारण निश्चित तौर पर फिल्मों की प्री सेल्स पर असर देखने को जरूर मिलेगा।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 15 अगस्त को बॉलीवुड की तीन बड़ी फिल्में रिलीज की गई है। स्त्री 2 में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारे नजर आए। वही अक्षय कुमार की फिल्म खेल-खेल में एक्टर के अलावा तापसी पन्नू, वाणी कपूर और फरदीन खान जैसे सितारों को देखा गया। वेदा में जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ नजर आए।

बता दे कि इन फिल्मों की टिकट को बुक करने के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और इसी के अलावा एक बड़ी दिक्कत भी हो रही है। जो भी लोग ऑनलाइन टिकट बुक कर चुके हैं और थिएटर पहुंचे तो ऐप ने काम करना बंद कर दिया। इसी कारण टिकट स्कैन करने के लिए QR कोड रिट्राइव करने का कोई दूसरा तरीका भी नहीं है।

PVR INOX की ऐप को लॉगआउट करके और रीइंस्टॉल करने के बावजूद भी कोई फायदा नहीं मिल रहा था। दरअसल यह परेशानी 13 अगस्त की रात को शुरू हुई थी और 14 तक और भी ज्यादा बढ़ गई। कुछ लोग ऐसे भी थे जिनकी टिकट बुक भी हुई तो उन्हें बाद में थिएटर में दिक्कत आई। हालांकि कुछ लोग तो टिकट ही बुक नहीं कर पा रहे थे और जब 15 अगस्त को यह ऐप सुबह शुरू हुई तो तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

More from Filmibeat

Read more about: stree 2 khel khel mein
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X