PV Sindhu ने की वेंकट दत्ता संग सगाई, शेयर की इंगेजमेंट की पहली तस्वीर

PV Sindhu

PV Sindhu's Pre wedding function photos viral: भारतीय बैडमिंटर स्टार पीवी सिंधु जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बता दें कि उन्होंने अपनी शादी में कई स्टार्स और क्रिकेटर को न्योता दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि पीवी सिंधु की शादी बहुत ही आलीशान होने जा रही है।

जी हां, हाल ही में पीवी सिंधु ने प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर ने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। वायरल हो रही इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि पीवी सिंधु अपने नए सफर की शुरुआत करती नजर आ रही हैं। पीवी सिंधु की इस प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीर में वह अपने होने वाले पति की भी झलक दिखाती नजर आ रही हैं।

पीवी सिंधु के प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीर आई सामने
तस्वीर में देखा जा सकता है कि पीवी सिंधु ब्लू कलर की गाउन पहनी नजर आ रही हैं। वहीं उनके होने वाले पति शर्ट और जींस में दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि पीछे एक बोर्ड लगा है जिसपर 'मिस से मिसेज' लिखा है। इसे देखकर लग रहा है कि यह पार्टी पीवी सिंधु के लिए रखी गई थी, लेकिन तस्वीर में पीवी अपने होने वाले पति को केक खिलाती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही पीवी लिखती हैं- जब प्यार तुम्हारी ओर इशारा करता है तो इसे फॉलो करो क्योंकि प्यार अपने अलावा और कुछ नहीं देता है।

इस दिन होगी शादी और रिसेप्शन
बता दें कि पीवी सिंधु की इस तस्वीर पर यूजर्स और सितारों के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा ने कमेंट कर दोनों को बधाई दी। वहीं कई स्पोर्ट्स पर्सन ने भी कमेंट कर दोनों के नए सफर के लिए शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि पीवी सिंधु 22 दिसंबर को राजस्थान के उदयपुर में शादी करेंगी। जिसके बाद 24 दिसंबर को हैदराबाद में रिसेप्शन किया जाएगा। बता दें कि पीवी सिंधु की शादी हैदराबाद के आईटी प्रोफेशनल वेंकट दत्ता के साथ की जा रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X