पीवी सिंधु के बॉयोपिक की तैयारी शुरु- दीपिका पादुकोण बनेंगी बैडमिंटन खिलाड़ी?

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने हाल ही में बैडमिंटन वर्ल्ड चैम्पियनशिप-2019 का खिताब अपने नाम किया है। पूरे देश को उन पर गर्व है। ऐसे में बॉलीवुड भी भला कैसे पीछे रह सकता है। बता दें, सोनू सूद ने पीवी सिंधु की बॉयोपिक प्रोड्यूस करने की राइट्स खरीद ली है। वहीं, पीवी सिंधु चाहती हैं कि उनकी बॉयोपिक फिल्म में टाइटल रोल दीपिका पादुकोण निभाएं।

सोनू पिछले काफी समय से इस बायॉपिक पर काम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस बायॉपिक का नाम 'सिंधु' होगा। वहीं, वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीत जाने के बाद अब फिल्म को एक बेहतरीन क्लाईमैक्स भी मिल चुका है। इस जीत के बाद फ़िल्म के क्लाइमेक्स की राइटिंग का काम तेज़ी से शुरू हो गया है।

Deepika Padukone

पीवी सिंधु की बायोपिक पर बात करते हुए एक न्यूज चैनल से सोनू सूद ने कहा- बॉयोपिक के लिए शायद इसी क्लाइमेक्स का इंतजार हम इतने सालों से कर रहे थे। ऐसा क्लाइमैक्स जो इतिहास रच दे और अब सिंधु ने इतिहास रच दिया है। हम लगातार सिंधु और उनकी टीम से बातचीत करते रहते हैं। हम उनसे जुड़ी तमाम जानकरियां जुटा रहे हैं।

फिलहाल फिल्म के कास्ट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन पीवी सिंधु खुद चाहती हैं कि फिल्म दीपिका ही करें। सिंधु ने कहा- दीपिका खुद भी बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी हैं और एक बेहतरीन अदाकारा भी हैं, इसीलिए मेरी पसंद वो हैं। लेकिन फाइनल निर्णय तो निर्माता- निर्देशक का ही होगा।

बता दें, फिलहाल दीपिका मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' और कबीर खान की फिल्म '83' में दिखने वाली हैं। दोनों फिल्में 2020 में रिलीज होने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X