हीरोइन बनना चाहती है पीवी सिंधु, राजामौली से सोशल मीडिया पर खुलेआम मांगा फिल्मों में काम
PV Sindhu SS Rajamouli: भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने जापान ओपन से लेकर ओलंपिक तक कई बार इतिहास रचा है। अब पीवी सिंधू करियर के ट्रैक पर यू टर्न लेती दिखाई दे रही हैं। पीवी सिंधू स्पोर्स्ट से सीधे ग्लैमर की दुनिया में एंट्री मारती दिखाई देने वाली हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद पीवी सिंधू ने हिंट दिया है।

दरअसल, पीवी सिंधू ने सोशल मीडिया पर खुलेआम दिग्गज डायरेक्टर एसएस राजामौली से फिल्मों में काम मांगा है। साथ ही उन्होंने बताया है कि वो कौन सा रोल करना पसंद करेंगीं। जापान ओपन 2026 के महिला सिंगल्स के खिताब को जीतने पर एस एस राजामौली ने उन्हें बधाई दी।
राजामौली ने बधाई दी तो पीवी सिंधु ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया और बातों ही बातों में राजामौली से काम तक मांग लिया। 'बाहुबली' और 'आरआरआर' जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों के डायरेक्टर एसएस राजामौली ने सिंधु की इस अचीवमेंट पर X पर बधाई देते हुए लिखा, "जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय! क्या शानदार वापसी की है। भारत को आप पर गर्व है!"
Thank you so much, Rajamouli Garu. ❤️ Eagerly waiting for Varanasi, sir!
— PV Sindhu (@Pvsindhu1) July 19, 2026
And if you ever need to a badminton player in one of your films… I’d be more than happy to become your newest “actress.” 😂🙏@ssk1122 https://t.co/tLoFxf5cLx
इस पोस्ट पर सिंधु ने तुरंत जवाब दिया। उन्होंने राजामौली को "गारू" कहते हुए थैंक्यू कहा और उनकी आने वाली फिल्म 'वाराणसी' का जिक्र किया। फिर हंसते हुए इमोजी के साथ एक दिलचस्प अपील करते हुए लिखा, "अगर आपको कभी अपनी किसी फिल्म में बैडमिंटन खिलाड़ी की जरूरत पड़े... तो मुझे आपकी नई एक्ट्रेस बनने में बहुत खुशी होगी!" सिंधु ने इस पोस्ट में राजामौली के बेटे एसएस कार्तिकेय को भी टैग किया, जो फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं।


Click it and Unblock the Notifications