बैडमिंटन प्लेयर PV Sindhu की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, फैन्स ने दीं कपल को बधाइयां

PV Sindhu Badminton Player Got Married in Udaipur: भारतीय बैडमिंटर खिलाड़ी पीवी सिंधु इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं क्योंकि 29 साल की पीवी सिंधु ने 22 दिसंबर को उदयपुर में वेंकट दत्ता संग सात फेरे ले लिए हैं। हाल ही में पीवी सिंधु की शादी की पहली तस्वीर सामने आई है इस तस्वीर को देख फैन्स ने कपल को जमकर बधाइयां दी हैं।
Pleased to have attended the wedding ceremony of our Badminton Champion Olympian PV Sindhu with Venkatta Datta Sai in Udaipur last evening and conveyed my wishes & blessings to the couple for their new life ahead.@Pvsindhu1 pic.twitter.com/hjMwr5m76y
— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) December 23, 2024
पीवी सिंधु की शादी की तस्वीरें हुईं वायरल
वायरल हो रही पीवी सिंधु की शादी की तस्वीर में देखा जा सकता है कि वेंकट दत्ता जहां सफेद रंग की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं वहीं पीवी सिंधु गोल्डन मिक्स साड़ी में दिखाई दे रही हैं। दोनों ने हिंदू राति रिवाज के मुताबिक शादी की है। बता दें कि पीवी सिंधु की शादी की पहली झलक केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शेयर की है। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही वह नव विवाहित जोड़े को आशिर्वाद देते नजर आ रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री ने दीं शुभकामनाएं
इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही वह लिखते हैं- कल उदयपुर में वेकंट दत्त साई के साथ हमारी ओलंपिक चैंपियन पीवी सिंधु की शादी में शामिल होकर बहुत खुशी मिली। नव विवाहित जोड़े को शुभकामनाएं। आपको बता दें कि पीवी सिंधु ने अपनी शादी में केवल परिवार खास रिश्तेदार, खिलाड़ी और कुछ खास दिग्गजों का शादी की न्योता दिया था।
पीवी सिंधु की इस तस्वीर को देखने के बाद अब तो फैन्स इंतजार कर रहे हैं कि कब पीवी सिंधु अपनी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











