Allu Arjun को लिया गया हिरासत में, 14 दिनों तक अब खाएंगे जेल की हवा!

Allu Arjun Arrested: तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को उनकी हालिया फिल्म 'पुष्पा 2: द राइज' के प्रीमियर के दौरान भगदड़ के दौरान मारी गई एक महिला के परिवार द्वारा दर्ज मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
परिवार वापस ले सकता है मामला
हालांकि, अल्लू अर्जुन की जनसंपर्क टीम के एक बयान के अनुसार, मृत महिला के परिवार ने आज संवाददाताओं से कहा कि वे मामला वापस लेने के लिए तैयार हैं। भगदड़ में मरने वाली महिला रेवती के पति भास्कर ने संवाददाताओं से कहा, "मैं मामला वापस लेने के लिए तैयार हूं। मुझे गिरफ्तारी के बारे में पता नहीं था और अल्लू अर्जुन का उस भगदड़ से कोई लेना-देना नहीं है, जिसमें मेरी पत्नी की मौत हो गई।"
आपको बता दें, एक्टर को उनके घर से कड़ी सुरक्षा के बीच हिरासत में लिया गया और चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
बेडरूम में घुसी पुलिस
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अदालत को बताया कि पिछले हफ्ते भगदड़ के मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनके बेडरूम में घुसी। अल्लू अर्जुन ने अपनी गिरतारी को सोमवार तक के लिए टालने की मांग की थी। उन्होंने कथित तौर पर पुलिस से यह भी कहा कि उनके प्राइवेट स्पेस में घुसना गलत था।
रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने एक्टर से कहा कि वे उनके सभी इच्छा का सम्मान कर रहे हैं, लेकिन एक्ट ने कहा- "सर, आपने कुछ भी सम्मान नहीं किया। मैंने आपसे कहा था कि मैं अपने कपड़े बदलना चाहता हूं और एक व्यक्ति को अपने साथ ऊपर भेजना चाहता हूं। मुझे अंदर ले जाना गलत नहीं है, लेकिन मेरे बेडरूम में आना बहुत ज्यादा है। यह अच्छी बात नहीं है।"
महिला की हुई थी मौत
4 दिसंबर को 'पुष्पा 2: द रूल' के प्रीमियर के दौरान अर्जुन हैदराबाद के संध्या थिएटर में फैंस के साथ फिल्म देखने गए थे। वहां भीड़ बढ़ने से भगदड़ मच गई, जिसमें रेवती नाम की एक फैन और उनके छोटे बेटे का भीड़ में दम घुट गया। जहां महिला की मौत हो गई, वहीं उस महिला के बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।


Click it and Unblock the Notifications