..................... Pushpa The Rule pooja ceremony, Allu Arjun and Rashmika Mandanna-starrer sequel is on floor now, fans can't wait | पुष्पा द रूल: पूजा सेरेमनी के साथ अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर सीक्वल फिल्म की शुरुआत, फैंस उत्साहित - Hindi Filmibeat

पुष्पा द रूल: पूजा सेरेमनी के साथ अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर सीक्वल फिल्म की शुरुआत, फैंस उत्साहित

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा' के सीक्वल 'पुष्पा द रूल' की एक खास पूजा सेरेमनी के साथ शुरुआत कर दी गई है। भारत की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म अब फ्लोर पर आ चुकी है। जाहिर है फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित हैं। हालांकि पूजा सेरेमनी में अल्लू अर्जुन शामिल नहीं हो पाए क्योंकि इस वक्त वो न्यूयॉर्क में हैं।

अल्लू अर्जुन ने अमेरिका में भारतीय डायस्पोरा द्वारा आयोजित सबसे प्रसिद्ध वार्षिक कार्यक्रमों में से एक में भारत का प्रतिनिधित्व किया - भारत दिवस परेड। रविवार को, अल्लू ने न्यूयॉर्क में हुए कार्यक्रम के वीडियो शेयर किए, जहां भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया गया।

pushpa-the-rule-pooja-ceremony-allu-arjun-and-rashmika-mandanna-starrer-sequel-is-on-floor-now

पुष्पा 2 को लेकर फैंस और मार्केट में खासा क्रेज है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीक्वल की शूटिंग पहले भाग की तुलना में बहुत बड़े बजट पर की जाएगी। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में फिल्म के निर्माता वाई रविशंकर ने कहा कि, तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त हड़ताल चल रही हैं। ये हड़ताल खत्म हो जाने के बाद, हम पुष्पा के काम को फिर से शुरू करेंगे। हम शूटिंग को शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार थे लेकिन अब हम हड़ताल खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं।

पूजा सेरेमनी

पूजा सेरेमनी

फिल्म के पूजा सेरेमनी से यह तस्वीर बाहर आई है। जिसके बाद अब जल्द ही फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी। फिलहाल फिल्म के रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन अफवाहों की मानें तो अगस्त 2023 में पुष्पा द रूल रिलीज की जा सकती है।

न्यूयॉर्क में अल्लू अर्जुन

न्यूयॉर्क में अल्लू अर्जुन

यूएस में हुए परेड में अल्लू अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ शामिल हुए, जहां अभिनेता को ग्रैंड मार्शल की उपाधि से सम्मानित किया गया। परेड में राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए खुद का एक वीडियो साझा करते हुए, अल्लू ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, "न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड में ग्रैंड मार्शल होना एक सम्मान की बात थी।"

वर्ल्डवाइड पॉपुलैरिटी

वर्ल्डवाइड पॉपुलैरिटी

कोई शक नहीं फिल्म पुष्पा ने दुनियाभर में लोकप्रियता पाई है। यही वजह है कि अब सीक्वल को और भी बड़े स्तर पर लाने की तैयारी है।जहां पुष्पा का पहला भाग 200 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार किया गया था। सूत्रों की मानें तो सीक्वल का बजट सीधे डबल कर दिया गया है। पुष्पा 2 को निर्माता 400 करोड़ के मेगा बजट पर तैयार कर रहे हैं।

कास्टिंग में कोई बदलाव नहीं

कास्टिंग में कोई बदलाव नहीं

बीच में अफवाह तेज हो रही थी पुष्पा 2 के लिए कुछ बॉलीवुड कलाकारों को भी अप्रोच किया जा रहा है.. लेकिन बता दें, इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

जहां तक कास्टिंग की बात है, निर्देशक सुकुमार द्वारा बॉलीवुड के कोई नाम शामिल करने की कोई संभावना नहीं है। टीम ने दक्षिण सिनेमा से कुछ परिचित नाम लेकर हिंदी में सुपरहिट दी है और वे इसी पर कायम रहना चाहते हैं।

फिल्म की शूटिंग

फिल्म की शूटिंग

फिल्म के दूसरे पार्ट के ज्यादातर सीन्स की शूटिंग भी पहले पार्ट की तरह ईस्ट गोदावरी के मारेदुमिली जंगल में ही होगी।मेकर्स फिल्म के दूसरे पार्ट को और भी ज्यादा भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X