Pushpa 2 Rule से पहले यहां देखें Allu Arjun और Rashmika Mandanna का रोमांस, झुकेगा नहीं...

Pushpa 2 Rule Release Date: पुष्पा 2: द रूल इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों में है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल अहम रोल्स में हैं। 2021 में रिलीज हुए पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, दर्शक पिछले तीन सालों से इंतजार कर रहे हैं कि पुष्पा राज के जीवन में आगे क्या होने वाला है।
यहां देखें Pushpa The Rise
पुष्पा 2: द रूल की रिलीज से पहले, अगर आप 'पुष्पा द राइज: पार्ट 1' में पुष्पा राज के रूप में अल्लू अर्जुन की वीरता को फिर से देखना चाहते हैं, तो पहला पार्ट अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया पर ऑरिजिनल तेलुगु भाषा और हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में डब वर्जन में स्ट्रीमिंग कर रहा है।
Pushpa The Rise की कमाई
पुष्पा द राइज: पार्ट 1 2021 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी। बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग पोर्टल सैकनिल्क के अनुसार, इसने भारत में 267.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 350.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हिंदी डब वर्जन भी 106.35 करोड़ रुपये की कमाई के साथ काफी सफल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











