पुष्पा एक्टर अल्लू अर्जुन ने शराब कंपनी के प्रमोशन के लिए किया इंकार, मिला था 10 करोड़ !
पुष्पा: द राइज के सुपरहिट होने के बाद मार्केट में अल्लू अर्जुन की मांग बढ़ी है। ऐसे में कई फिल्मों के साथ टीवी एड के लिए अल्लू अर्जुन को करोड़ों का प्रस्ताव मिला है। हाल ही में अल्लू अर्जुन को पान मसाला के टीवी एड के लिए प्रस्ताव दिया गया। लेकिन करोड़ों की फीस मिलने के बाद भी अल्लू अर्जुन ने इसके लिए इंकार कर दिया। मीडिया रिपोर्ट अनुसार पुष्पा 2 के सभी भाषा में हिट होने के साथ अल्लू अर्जुन ने साउथ के साथ हिंदी दर्शकों के बीच भी अपनी पहचान कायम की है। ऐसे में पान मसाला टीवी एड के लिए अल्लू अर्जुन को 10 करोड़ का प्रस्ताव दिया गया।
बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन ने पान मसाला का एड करने से इंकार कर दिया है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने बताया है कि अल्लू अर्जुन को एक शराब कंपनी ने विज्ञापन करने के लिए 10 करोड़ का प्रस्ताव दिया था। एक्टर ने किसी भी तरह के नशे का सेवन करने वाली चीजों का समर्थन करने से पूरी तरह से इंकार कर दिया है।

अल्लू अर्जुन के करीबी लोगों का कहना है कि वह ऐसे किसी भी चीज का प्रचार नहीं करना चाहते हैं, जिसे देखकर लोग उसका उपयोग करने लगे। अल्लू अर्जुन ऐसे सामान का प्रचार नहीं करना चाहते हैं, जिनका प्रयोग वह खुद नहीं करते हैं। बता दें कि इससे पहले अल्लू अर्जुन को पान मसाला का एड करने के लिए भी करोड़ों का प्रस्ताव मिला था।
अल्लू अर्जुन ने पान मसाला का एड स्वीकार नहीं करने को लेकर बोला था कि मैं फैंस के बीच किसी भी गलत चीज का प्रमोशन नहीं करना चाहता हूं। मैं खुद तंबाकू का सेवन नहीं करता हूं। इस वजह से मैंने तंबाकू कंपनी के लिए ब्रांड एंडोर्समेंट करने से इंकार कर दिया है। आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन पुष्पा के बाद पुष्पा 2 में भी नजर आयेंगे। वह जल्द इसका काम शुरू करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications