'पुष्पा: द राइज' को रिलीज हुए हो गए एक साल, इंटरनेट पर छाया फिल्म का जादू

भारतीय सिनेमा के इतिहास में कुछ ऐसी फिल्में है जिसका प्रभाव दूर-दूर तक लोगों के बीच देखने मिला है। पिछले एक सालों से तो खासकर साउथ की फिल्मों ने हिंदी भाषी प्रांतों में भी कमाल कर दिया है। साउथ की कई फिल्में हैं जिसे लोगों ने भरपूर प्यार दिया है। इन फिल्मों में से एक अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द राइज' भी हैं।
'पुष्पा: द राइज' को रिलीज हुए शनिवार को एक साल हो गए। फिल्म ने एक साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर हर तरफ अपना जादू चलाया और खूब सुर्खियां बटोरी है। 'पुष्पा: द राइज' पिछले साल 17 दिसंबर को रिलीज हुई थी और फिल्म को देखकर दर्शक भी दंग रह गए थे। 'पुष्पा: द राइज' की शानदार कहानी, शक्तिशाली प्रदर्शन और बेहतरीन म्यूजिक का आदर्श मिश्रण है।
अल्लू अर्जुन की इस फिल्म और फिल्म में उनके बेहतरीन अभिनय की याद दिलाते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने यादों को ताज़ा किया। इस फिल्म के शानदार गाने 'श्रीवल्ली' ने सभी सीमाओं को पार कर दिया और कई देशों की जनता का पसंदीदा बन गया है। इस दौरान टॉप 3 में 'पुष्पा डे', 'फ्लावर नही फायर', 'श्रीवल्ली अल्लू रश्मिका' ट्रेंड किया, क्योंकि प्रशंसकों ने उनकी पसंदीदा फिल्म के बारे में पोस्ट किया है।
ऐसे में फ्रेंचाइजी की दूसरे भाग को लेकर भी उत्साह अपने चरम पर है और पुष्पा की पहली एनीवर्सरी ने केवल प्रशंसकों को और बेसब्र किया है। यह भारतीय सिनेमा के लिए एक आइकोनिक पल है क्योंकि 'पुष्पा: द राइज' का क्रेज आज भी दुनिया भर में उनके प्रशंसकों के बीच जिंदा है।
वैसे फिल्म के लिए भी गर्व और खुशी का पल क्योंकि इस फिल्म के जरिए भारतीय सिनेमा ने अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को पार किया और दुनिया के सभी कोनों से सराहना हासिल की है। सिने प्रेमियों को अब फिल्म के दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है जिसकी शूटिंग शुरू हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications












