सलमान खान की फिल्म भाईजान में फिर बड़ा बदलाव, पुष्पा म्यूज़िक डायरेक्टर OUT, केजीएफ 2 म्यूज़िक डायरेक्टर In
सलमान खान अपनी फिल्म भाईजान के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। इसलिए उन्होंने इस फिल्म के म्यूज़िक के लिए तेलुगू ब्लॉकस्टर पुष्पा के म्यूज़िक डायरेक्टर देवी श्री प्रसाद को फाईनल कर लिया था। देवी श्री प्रसाद के गाने सामी, श्रीवल्ली इस साल के चार्टबस्टर गानों में से एक थे। देवी श्री प्रसाद ने भाईजान के गाने बना कर सलमान के सामने पेश किया।
लेकिन सलमान खान को ये गाने पसंद नहीं आए। उन्होंने सारे गाने रिजेक्ट कर दिए जिसके बाद देवी श्री प्रसाद ने फिल्म छोड़ दी। बॉलीवुड हंगमा की एक रिपोर्ट की मानें तो देवी श्री प्रसाद के गाने सलमान खान को अपनी फिल्म भाईजान के लिए फिट नहीं लग रहे थे।

सलमान खान का मानना था कि DSP के गाने, भाईजान की कहानी के हिसाब से नहीं थे। अब सलमान खान अलग अलग म्यूज़िक डायरेक्टर के साथ फिल्म के गाने तय कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ, केजीएफ 2 के शानदार बैकग्राउंड म्यूज़िक के इंप्रेस होकर सलमान ने इसके डायरेक्टर रवि बसरूर को भाईजान के लिए फाईनल कर दिया है। रवि, फिल्म के लिए एक गाना भी तैयार कर रहे हैं।

कभी ईद कभी दिवाली से भाईजान तक
फिल्म का नाम ईद कभी दिवाली से बदलकर भाईजान होने चुका है। सलमान खान काफी समय से फिल्म का टाईटल बदलने पर ज़ोर डाल रहे थे और अब फिल्म का टाईटल बदल चुका है। सलमान खान इसे भाईजान रखना क्यों चाहते हैं, इसके पीछे भी दिलचस्प कारण है। गौरतलब है कि सलमान खान को पूरा देश प्यार से भाईजान बुलाता है और सलमान खान को लगता है कि ये नाम फिल्म के लिए ब्रांड की तरह काम करेगा। बस इसलिए सलमान खान इस फिल्म का नाम कभी ईद कभी दिवाली से बदलकर भाईजान करने के पीछे पड़े हुए थे।

इसलिए साजिद ने छोड़ा साथ?
सलमान खान की ये फिल्म प्रोड्यूस कर रहे थे उनके बेस्ट फ्रेंड साजिद नाडियाडवाला। सलमान को ये फिल्म इतनी जल्दी बनानी थी कि साजिद ने किक 2 पर काम छोड़कर कभी ईद कभी दिवाली पर काम करना शुरू कर दिया। लेकिन फिर अचानक साजिद नाडियाडवाला ने ये फिल्म छोड़ दिया और इसका कारण क्रिएटिव मतभेद बताए। साजिद के समय पर भी सलमान, इस फिल्म का नाम भाईजान रखना चाहते थे लेकिन साजिद कभी ईद कभी दिवाली पर ही टिके रहना चाहते थे।

बदलती गई फिल्म की स्टारकास्ट
सलमान खान की ये फिल्म अपनी स्टारकास्ट को लेकर काफी मनमुटाव के बीच घिर चुकी है और फिल्म की शूटिंग रूक चुकी थी।इस फिल्म की स्टारकास्ट थी - सलमान खान, पूजा हेगड़े, आयुष शर्मा, ज़हीर इक़बाल और शहनाज़ गिल। लेकिन अब सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के पति आयुष शर्मा ने ये फिल्म छोड़ दी। आयुष ने ऐसा करने से पहले सलमान खान की इजाज़त ली और बताया कि उनके, फिल्म के डायरेक्टर फरहाद के साथ काफी मतभेद हो रहे हैं। आयुष को फिल्म में और डायलॉग्स चाहिए थे। वहीं ज़हीर इक़बाल ने भी फिल्म छोड़ दी।

फिल्म के ghost director सलमान
कभी ईद कभी दिवाली की कहानी तीन भाईयों की है और इन तीन भाईयों के मुखिया हैं सलमान खान। ठीक वैसे ही जैसे सलमान खान का अपना परिवार है। फिल्म में कॉमेडी का काफी सारा फ्लेवर होने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो डायरेक्टर फरहाद सामजी के साथ भी सलमान खान के क्रिएटिव मतभेद हो चुके हैं।ये मतभेद इतने बढ़ चुके हैं कि अब फरहाद सामजी नहीं बल्कि सलमान खान कभी ईद कभी दिवाली को डायरेक्ट कर रहे हैं। लेकिन ये केवल ghost direction होगा क्योंकि फिल्म से जुड़ी कोई निगेटिव पब्लिसिटी अब सलमान खान नहीं चाहते हैं।

फरहाद सामजी से मतभेद
फरहाद सामजी की पिछली फिल्म बच्चन पांडे बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है और यही कारण है कि फिल्म की टीम अब फरहाद पर फिल्म को लेकर ज़्यादा भरोसा नहीं कर पा रही है। ऐसे में सलमान अब फिल्म को असिस्टेंट डायरेक्टर्स की मदद से Ghost Direct कर रहे हैं और फरहाद से केवल फिल्म पर Inputs लिए जा रहे हैं।साजिद नाडियाडवाला को पहले ही ये फिल्म कमज़ोर लग रही थी और इसलिए उन्होंने इस फिल्म से अपने हाथ पीछे ले लिए थे। हालांकि, फरहाद की लिखी हुई फिल्म भूल भुलैया 2 इस समय बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है।

फिल्म के हीरो
अब फिल्म की स्टारकास्ट फाईनल हो चुकी है। फिल्म में सलमान खान के भाई की भूमिका में हैं जस्सी गिल और सिद्धार्थ निगम। वहीं फिल्म में राघव जुयाल भी एक अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

फिल्म की हीरोइनें
पूजा हेगड़े के अलावा फिल्म की हीरोइनें हैं शहनाज़ कौर गिल और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी। पलक जहां फिल्म में जस्सी गिल से रोमांस करती दिखाई देंगी वहीं दूसरी तरफ शहनाज़ फिल्म में सिद्धार्थ निगम से रोमांस करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











