ट्रैफिक पुलिस के सामने 'झुक गया पुष्पा राज', अल्लू अर्जुन का हैदराबाद में कटा चालान!
पुष्पा राज, झुकेगा नहीं... आपने जरूर ये डायलॉग कई बार सुना होगा और हो सकता है कि खुद भी बोला हो। फिल्म पुष्पा का ये डायलॉग काफी पसंद किया गया और लोगों में क्रेज देखने को मिला था। इस फिल्म में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन लीड रोल में थे लेकिन उनको लेकर अब एक ऐसी खबर आ रही है जो कि चौकाने वाली है। नवीनतम रिपोर्ट में दावा किया गया है कि,
स्टार ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया था और हैदराबाद पुलिस ने उन्हे पकड़ लिया था। इसके बाद उनका चालान भी काटा गया है। इससे हम कह सकते हैं कि असल जिंदगी में पुष्पा पुलिस के सामने झुका है,

क्योंकि उसने नियम तोड़े हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्लू अर्जुन को हाल ही में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना भरना पड़ा था। हैदराबाद पुलिस ने अभिनेता की गाड़ी का चालान कर दिया।

क्यों कटा चालान?
उनकी रेंज रोवर लक्जरी एसयूवी को काली फिल्म के साथ रंगा गया था। कथित तौर पर, अभिनेता को 700 रुपये का जुर्माना देना पड़ा। सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा: द राइज ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और साल 2021 की बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

दीवानगी कम नहीं हुई है
चार महीने बाद भी फिल्म को लेकर दीवानगी कम नहीं हुई है। रश्मिका मंदाना, फहद फासिल और सामंथा रूथ प्रभु ने फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं।

रिएक्शन इस खबर को लेकर सामने नहीं आया है
बता दें कि अल्लू अर्जुन की तरफ से फिलहाल किसी तरह का रिएक्शन इस खबर को लेकर सामने नहीं आया है लेकिन उनके फैंस लगातार उनको लेकर बातें क रहे हैँ। सोशल मीडिया पर उनके चालान की खबर जबसे सामने आई है लोग मीम्स भी साझा कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर अल्लू अर्जुन अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं, उन्होने काफी समय से अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर मेहनत की है।


Click it and Unblock the Notifications











