Allu Arjun Birthday: पत्नी स्नेहा के साथ पुष्पा अल्लू अर्जुन ने मनाया बहुत ही प्यारे तरीके से अपना जन्मदिन

Allu Arjun Birthday: आज सबसे पसंदीदा पुष्पा फेम साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का जन्मदिन हैं। अल्लू अर्जुन आज अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं, उनकी वाइफ स्नेहा रेड्डी ने उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया। स्नेहा ने दोनों की केक के साथ फोटो भी शेयर की है, फैंस इसको काफी पसंद कर रहे हैं।
गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन के बर्थडे से एक दिन पहले ही एक्टर ने अपनी मच अवेटेड फिल्म पुष्पा द रूल का पोस्टर रिलीज किया है। जिसके बाद से वो सर्खियों में बने हुए हैं।
स्नेहा रेड्डी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ स्टोरीज शेयर की हैं, जिनमें वो एक्टर के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीरों में दोनों एक साथस कैमरे को पोज देते दिख रहे है।
सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में स्नेहा ने हैप्पी बर्थडे लिखा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर, विजय देवरकोंडा। चिरंजीवी और सामंथा रूथ प्रभु ने पुष्पा एक्टर को जन्मदिन की बधाई दी है।
खैर लाखों करोंड़ो फैंस और सेलेब्स और की बधाई के अलावा जिसने लोगों की नजरें खींची वो था ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर David Warner का बर्थडे विश, वॉर्नर ने विश करते हुए एक वीडियो शेयर की, जिसमें उनकी बेटी Isla भी नजर आ रही हैं। दोनों एक्टर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। साथ ही, कैप्शन में उन्होंने लिखा है अल्लू क्रिकेटर की बेटी के फेवरेट हैं।
गौरतलब है कि साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन बैसे तो पहले ही फैंस के पसंदीदा थे लेकिन जब से पुष्पा फिल्म रिलीज हुई तब से फैंस और सेलेब्स के बीच अल्लू अर्जुन का एक अलग ही क्रेज है, लोगों के सर चढ़ एक्टर का जादू बोलता है। हर कोई एक्टर को काफी पसंद करता है।


Click it and Unblock the Notifications
