'पुष्पा' एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को मिला असली स्वामी, विजय देवरकोंडा से शादी की तैयारी ? जानिए सच

पुष्पा फिल्म की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना जल्द शादी कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि रश्मिका मंदाना और सुपरस्टार विजय देवरकोंडा एक दूसरे को काफी दिनों से डेट कर रहे हैं। ऐसे में नेशनल क्रश के नाम से लोकप्रिय रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने रिश्ते को शादी के पड़ाव तक पहुंचाने का फैसला लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को एक साथ मुंबई में देखा गया। इसी के बाद से यह चर्चा तेज हो गई है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी भी करने जा रहे हैं। कई दिनों से इसके कयास लगाए जा रहे थे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इसी साल शादी कर लेंगे।

Rashmika mandanna ,Vijay deverakonda,

दोनों एक साथ में डियर कॉमरेड, गीता गोविंदम जैसी सुपरहिट फिल्म की है। ऐसे में दोनों की जोड़ी को फैंस पर्दे के साथ रियल लाइफ में भी काफी पसंद करते हैं। फिलहाल जब रश्मिका और विजय की खबरें इंटरनेट पर छाने लगी तो विजय देवरकोंडा ने बिना किसी का नाम लिए एक पोस्ट लिखा। विजय ने ट्वीट किया कि हमेशा की तरह बकवास।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा

समझा जा रहा है कि शादी की वायरल खबरों पर विजय देवरकोंडा ने बकवास कमेंट के साथ प्रतिक्रिया दी है। बॅालीवुड की तरह साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी कई लोकप्रिय जोड़ी की अफेयर की चर्चा हमेशा आती रही है। इसी फेहरिस्त में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का नाम भी शामिल हो गया है।

पुष्पा हिट होने के बाद रश्मिका मंदाना

पुष्पा हिट होने के बाद रश्मिका मंदाना

बता दें कि पुष्पा के हिट होने के बाद रश्मिका मंदाना ने अपनी फीस भी काफी बढ़ा ली। पुष्पा 2 में भी रश्मिका मंदाना नजर आयेंगी। विजय देवरकोंडा की बात की जाए तो वह लाइगर में दिखाई देंगे। इस फिल्म को पुरी जगन्नाथ डायरेक्ट कर रहे हैं। विजय के साथ फिल्म में हीरोइन अनन्या पांडे हैं।

रश्मिका मंदाना की अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म

रश्मिका मंदाना की अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म

रश्मिका मंदाना की हिंदी फिल्म गुडबाय भी कतार में हैं। इस फिल्म रश्मिका मंदाना के साथ अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता भी नजर आयेंगे। विकास बहल इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। याद दिला दें कि साउथ फिल्मों में रश्मिका की लोकप्रियता स्टार की गिनती में होती है। वह अपनी ग्लैमरस और बोल्ड इमेज के कारण भी फैंस के बीच कहर ढाती रहती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X