लड़की की अश्लील तस्वीरें लेकर करता था ब्लैकमेल, सुसाइड के बाद पुष्पा एक्टर ने कुबूल किया जुर्म

Pushpa Actor News- पुष्पा में अल्लू अर्जुन के साथ एक किरदार काफी मशहूर हुआ था और वो है उसका दोस्त केसवा। हालांकि जिस तरह की समस्या में वो फंसा है उससे ऐसा लग रहा है कि वो पुष्पा 2 का हिस्सा नहीं बनेगा।
इस अभिनेता का नामम जगदीश प्रताप बंडारी है जो कि इस वक्त जेल में है। खबर है कि 6 दिसंबर, 2023 को उनको हिरासत में ले लिया गया था। अभिनेता पर आरोप है कि अपनी कथित प्रेमिका की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
इसके बाद उसको ब्लैकमेल भी करता था। इसी के चलके लड़की ने 29 नवंबर को सुसाइड कर लिया था। इसके बाद जगदीश पुलिस की गिरफ्त में है। हालांकि अब खबर आ रही है कि पुष्पा एक्टर ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।
क्या बोला जगदीश?
TV9 के मुताबित जगदीश ने अपना गलत काम स्वीकार कर लिया है। उसने कबूल किया कि उसने तस्वीरें गलत इरादे से लीं और उनका इस्तेमाल उसे ब्लैकमेल करने के लिए किया।
उसने यह भी खुलासा किया कि वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ उसके रिश्ते से ईर्ष्या करता था। उस महिला को पांच साल से जानने के बावजूद, पुष्पा के साथ सफलता के बाद वे अलग हो गए।
पिता दर्ज करवाई शिकायत
अभिनेता इस वक्त चंचलगुडा सेंट्रल जेल में है। भेज दिया गया। एक युवा महिला कलाकार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पीड़ित महिला के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच से पता चला कि जब जगदीश ने उसे किसी अन्य व्यक्ति के साथ उसकी तस्वीरें दिखाकर ब्लैकमेल किया तो उसने अपनी जान ले ली।


Click it and Unblock the Notifications











