Allu Arjun: अपने पहले प्यार के बारे में पहली बार 'पुष्पा' अभिनेता से बताया सच, वीडियो देख पत्नी...

Allu Arjun,

Allu Arjun: पुष्पा फेम अभिनेता अल्लू अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में अभिनेता ने अपने पहले प्यार को लेकर खुलासा किया और बताया कि उनका पहला प्यार उनकी पत्नी नहीं बल्कि कोई और ही था। इस वीडियो को देख फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

गौरतलब है कि, दक्षिण और नॉर्थ साइड की ऑडियंस के बीच जबरदस्त फैन फॉलोइंग एन्जॉय करने वाले अल्लू अर्जुन इन दिनों 'पुष्पा 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। जब से सेकेंड पार्ट का ट्रेलर सामने आया है, तब से फैंस के बीच फिल्म को देखने की उत्सुकता बनी हुई है।

अब अभिनेता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में आ गए हैं, बात ऐसी है कि अल्लू अर्जुन ने स्नेहा रेड्डी से लव मैरिज की है। दोस्त की शादी में स्नेहा रेड्डी को देखने के बाद अल्लू अर्जुन को उनसे पहली नजर में ही इश्क वाला लव हो गया था।

लेकिन स्नेहा, अल्लू अर्जुन का पहला प्यार नहीं थीं। यह हम नहीं खुद उन्होंने कहा है। दरअसल बात ऐसी है कि, हाल ही में अल्लू अर्जुन ने 'इंडियन आइडल 2' के तेलुगू वर्जन रियलिटी शो में शिरकत की। वह यहां बतौर चीफ गेस्ट बनकर पहुंचे थे।

उनके सामने श्रुति नाम की कंटेस्टेंट ने परफॉर्मेंस दी। अल्लू अर्जुन ने उनकी तारीफ तो की, लेकिन इसके साथ ही इस बात का खुलासा भी किया कि यह उनकी पहली गर्लफ्रेंड का नाम था। उन्होंने कहा कि उनकी पहली गर्लफ्रेंड का नाम भी श्रुति था। यही वजह है कि उन्हें यह नाम पसंद आया।

गौरतलब है कि, अल्लू अर्जुन ने स्नेहा रेड्डी से 6 मार्च, 2011 को शादी की थी। उनके दो प्यारे बच्चे- अरहा और अयान हैं। सोशल मीडिया पर अर्जुन अपनी फैमिली से जुड़ी कई अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। अल्लू अर्जुन ने स्नेहा के साथ खुद की कई मोमेंट्स की तस्वीरों को शेयर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X