Pushpa 2 Twitter Review- फिल्म देख उछल पड़े अल्लू अर्जुन के फैंस, बोले- सारे रिकॉर्ड होंगे ध्वस्त!

Pushpa 2 Twitter Review- अल्लू अर्जुन की जिस फिल्म को लेकर लोग सालों से इंतजार कर रहे थे वो अब खत्म हो गया है। जी हां हम बात कर रहे हैं पुष्पा 2 की जो कि आज रिलीज हो गई है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं।
अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना इस फिल्म में बवाल काटती हुई नजर आ रही हैं। पुष्पा 2: द रूल आज रात बुधवार को जैसे ही रिलीज हुई तो ट्विटर पर सुनामी आ गई है।
लोग जैसे जैसे ट्वीट इस फिल्म को लेकर कर रहे हैं वो काफी हैरान करने वाला है। इससे इतना तो तय है कि फिल्म काफी जबरदस्त होने वाली है। लोग फिल्म को लेकर अपनी अपनी बातें साझा कर रहे हैं...
अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को लेकर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने लिखा, फिल्म ब्लॉकबस्टर है। वाइल्डफायर एंटरटेनर... हर तरह से ठोस फिल्म... अल्लू अर्जन के लिए अब सारे अवॉर्ड्स सुरक्षित करके रख लो, वह शानदार है... सुकुमार एक जादूगर है.. बॉक्स ऑफिल पर तूफान आने वाला है।
इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, क्लाइमैक्स काफी दमदार है और अल्लू अर्जुन इस फिल्म में फायर है। ये एक वन मैन शो फिल्म है। इस यूजर ने ये लाइन्स लिखते हुए फायर इमोजी भी साझा की हैं।
एक ने यूजर ने लिखा, क्या जबरदस्त इंट्रो है, मास सिनेमा का बाप। इस लाइन के साथ उन्होने एक फोटो साझा की है जिसमें अल्लू अर्जुन हाथ में कुल्हाड़ी लिए नजर आ रहे हैँ। बता दें कि फैंस लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।
कैसा होगा बॉक्स ऑफिस
देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा होगा। एडवांस बुकिंग से अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म पहले ही दिन करीब 100 करोड़ के ऊपर का कलेक्शन करेगी।


Click it and Unblock the Notifications