..................... Pushpa 2 trailer launch event mishap Stampede like situation before Pushpa 2 Trailer - Hindi Filmibeat

Pushpa 2 का ट्रेलर देखने के लिए फैंस की भीड़ हुई बेकाबू, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पटना में मची भगदड़

pushpa

Pushpa 2 Release: फैंस की भारी डिमांड के बाद अब पुष्पा 2 का ट्रेलर आखिरकार रिलीज होने जा रहा है। इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी तैयारियां की गई थीं और फिल्म के लीड एक्टर पटना जाकर ट्रेलर लॉन्च किया, लेकिन इस बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।

पटना में आज 'पुष्पा 2' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के मौके पर भगदड़ जैसे हालात हो गए, जहां फैंस ने इवेंट की टिकटें खरीदने के लिए अफरा-तफरी मचा दी थी। मौके पर पुलिस भी तैनात रही और भगदड़ जैसी स्थिति को टालने की कोशिश की।

पुष्पा 2 के ट्रेलर को लेकर फैंस काफी ज्यादा बेताब नजर आ रहे थे और नतीजा ये हुआ कि पटना के गांधी मैदान में भगदड़ जैसा माहौल बन गया था। इस इवेंट के लिए टिकट खरीदने के लिए भारी संख्या में लोग आ गए और फिर हालत पर काबू पाना पुलिस के लिए काफी मुश्किल सा हो गया।

सोशल मीडिया पर इस इवेंट का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें फैंस पास पकड़ने के लिए दौड़ते हुए और एक-दूसरे को धक्का देते हुए नजर आ रहे हैं।

फिल्म के बारे में

शिवा की डायरेक्टेड 'पुष्पा 2: द रूल' एक एक्शन ड्रामा है जिसमें अल्लू अर्जुन, फहाद फासिल और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। यह फिल्म 2021 में रिलीज हुई 'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल है और इसमें अल्लू अर्जुन पुष्पा राज का रोल निभाते हुए नजर आएंगे।

इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा जगदीश प्रताप बंदारी, जगपति बाबू, प्रकाश राज, अनसूया भारद्वाज, राव रमेश आदि सपोर्टिंग रोल्स में हैं। पुष्पा 2: द रूल साल की सबसे प्रतीक्षित रिलीज में से एक है। दिलचस्प बात यह है कि पुष्पा 2: द रूल तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और भोजपुरी भाषाओं में रिलीज होगी। चूंकि पुष्पा 2: द रूल ने शहर में जबरदस्त चर्चा बटोरी है, इसलिए मेकर्स ने पटना में फिल्म के लिए एक बड़े ट्रेलर लॉन्च की योजना बनाई है, जिसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका शामिल हुए।

Read more about: pushpa 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X