Pushpa 2 की रिलीज़ से पहले हुआ बड़ा विवाद, फ़िल्म को बैन करने की उठी मांग, जानें क्या है पूरा मामला?

Pushpa 2 Controversy: साउथ की सुपरस्टार कहे जाने वाले अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज को लेकर अब काफी ज्यादा विवाद हो रहा है। दरअसल काफी सारे लोगों ने रिलीज होने से पहले ही फिल्म को बैन करने की मांग की है। हरियाणा में 'पुष्पा 2: द रूल' के एक सीन के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवा दी गई है।
'पुष्पा 2: द रूल' के एक सीन के लिए हरियाणा के हिसार में काफी ज्यादा बवाल हो गया है। हिसार के एक गांव में फिल्म के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई और यह कुलदीप कुमार ने किया है। उनके मुताबिक ट्रेलर में अल्लू अर्जुन अर्धनारीश्वर के किरदार में नजर आए और मां काली की तस्वीर भी देखी गई। तो कुलदीप के अनुसार यह तीन धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।
इसी के चलते हिसार के कुलदीप कुमार द्वारा कहा गया है की फिल्म में से मां काली और अल्लू अर्जुन के अर्धनारीश्वर वाले सीन को हटा दिया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसा ना किया गया तो वह फिल्म को हरियाणा में रिलीज नहीं होने देंगे। पुलिस ने भी इस मामले को अभी तक दर्ज नहीं किया है और इस मामले में सीनियर अधिकारियों से भी बात हो रही है।
'पुष्पा 2: द रूल' का ट्रेलर ज्यादातर फैंस को इंप्रेस नहीं कर पाया और आपको बता दें कि फिल्म के आइटम नंबर को लेकर भी दर्शकों के बीच में ज्यादा एक्साइटमेंट देखने को भी नहीं मिली। लेकिन अब इसी बीच फिल्म की रिलीज को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications