Pushpa 2: जोरों पर है फिल्म की शूटिंग, सामने आई एक BTS फोटो में दिखी फहाद फासिल की झलक

Pushpa 2 The Rule: इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक पुष्पा 2 द रूल ने अपने अनूठे कॉन्सेप्ट वीडियो और पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन उर्फ पुष्पराज की पहली झलक के साथ सीक्वल की घोषणा करते हुए फैंस के बीच तूफान ला दिया है।
जबकि फैन्स और दर्शकों के बीच इस फिल्म के लिए उत्साह तेज है, मेकर्स भी इसे सबसे बड़ी एंटरटेनर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। बता दें, फिल्म की शूटिंग जोरों पर है, जहां से मेकर्स ने फिल्म के सेट से कुछ बिहाइन्ड द सीन्स फोटोज जारी किए हैं।
इस तस्वीर में फहाद फासिल और मास्टर फिल्म निर्देशक सुकुमार को फिल्म के सेट पर एक सीन पर चर्चा करते हुए दिखाया गया है। फहाद को पुष्पा: द राइज से इंस्पेक्टर भंवर सिंह शेखावत के रूप में उनके किरदार को काफी प्यार मिला। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि पुष्पा 2 में अपने किरदार को फहाद आगे बढ़ाएंगे और इंटेंसिटी के साथ इसे कुछ स्तर और ऊपर ले जाएंगे। अभिनेता ने हाल ही में अपने हिस्से के लिए एक विशाल और व्यापक शूट शेड्यूल पूरा किया है।
पुष्पा फिलहाल भारत की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन चुकी है। इस फिल्म के डायलॉग्स और गाने काफी चर्चित रहे। वहीं, इसके दूसरे भाग को लेकर भी काफी क्रेज देखा जा रहा है। ऑरमैक्स मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2 द रूल (हिंदी) ने भी बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्मों की लिस्ट में नंबर 1 पर अपनी जगह बनाई है।
पुष्पा 2 द रूल सुकुमार द्वारा निर्देशित हैं और इसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल ने अभिनय किया है। फिल्म को मैथरी मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है।


Click it and Unblock the Notifications











